चे ग्वेरा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अर्नेस्टो चे ग्वेरा या अर्नेस्तो चे गुएवारा (१४ जुलाई १९२८ - ९ अक्टूबर १९६७), दक्षिण अमेरिका के एक प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे । उन्हें वामपंथी आंदोलन का प्रतीक पुरुष माना जाता है ।
[संपादित करें] जीवनी
चे ग्वेरा का जन्म अर्जेंटीना में १४ जून १९२८ को हुआ था । उन्होंने दक्षिण अमेरिका की कई क्रांतियों में भाग लिया और उनकी सफलता से दक्षिण अमेरिका में कई जगहों पर सत्ता परिवर्तन आया । चे ग्वेरा ने 1959 में क्यूबा में साम्यवादी क्रांति के माध्यम से फिदेल कास्त्रो को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।