चार्ली बिट् माइ फिंगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चित्र:Charlie Bit My Finger screenshot.png
वीडियो क्लिप का एक दृश्य।

चार्ली बिट् माइ फिंगर - अगेन! (अंग्रेज़ी: Charlie Bit My Finger – Again!) २००७ में यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक वीडियो है जो यूट्यूब के दस सर्वाधिक देखे गए वीडियो में से एक है।[1] ११ मार्च २०११ तक यह वीडियों ४२,८६,९२,८९१ लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस क्लिप में दो अंग्रेज़ बच्चों को दिखाया गया है जो भाई हैं। छोटा भाई चार्ली अपने बड़े भाई की उंगली काटने लगता है जब बड़ा भाई हैरी अपनी उंगली अपने छोटे भाई के मुख में डालता है। इस वीडियो को इन बच्चों के पिता द्वारा २२ मई २००७ में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो क्ल्पि की अवधि ५६ सॅकिण्ड है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]