ग्विनिथ पाल्ट्रो

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
P culture yellow.png
ग्विनिथ पाल्ट्रो
GwynethPaltrowByAndreaRaffin2011.jpg
पाल्ट्रो सितंबर २०११ में
जन्म ग्विनिथ केट पाल्ट्रो[1]
27 सितम्बर 1972 (1972-09-27) (आयु 40)[2]
लोस एंजिलिस, कैलिफोर्निया, अमेरिका
व्यवसाय अभिनेत्री, गायिका, लेखक
सक्रिय वर्ष 1990–अबतक
जीवनसंगी क्रिस मार्टिन (m. 2003–present) «start: (2003)»"Marriage: क्रिस मार्टिन to ग्विनिथ पाल्ट्रो" Location: (linkback://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%A5_%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B)
संतान 2

ग्विनिथ केट पेल्ट्रो (अंग्रेज़ी: Gwyneth Kate Paltrow; जन्म २७ सितंबर १९७२) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत १९९० में रंगमंच से व फ़िल्म में १९९१ से की। एक दशक में कई फ़िल्मों में अभिनय करने के बाद पाल्ट्रो को फ़िल्म सेवन (१९९५) और एमा (१९९६) (जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई) से प्रसिद्धी मिली। स्लाइडिंग डोर्स (१९९८) और अ परफ़ेक्ट मर्डर (१९९८) के बाद शेक्सपियर इन लव (१९९८) से पाल्ट्रो को विश्वभर में प्रसिद्धी मिली जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कारव दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (उत्कृष्ट मुख्य अभिनेत्री व उत्कृष्ट पात्र) प्रदान किए गए। उन्हें फॉक्स के हीट टीवी कार्यक्रम ग्ली के प्रकरण "द सब्सटिट्युट" में होली होलीडे के किरदार के लिए २०११ का सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

पाल्ट्रो ने द टेलेंटेड मिस्टर रिप्ली (१९९९), शैलो हाल (२००१), और प्रूफ (२००५) में भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें मोशन पिक्चर ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब नामांकन मिला। २००८ में वे अपने करियर की सर्वाधिक कमाई वाली सुपरहीरो फ़िल्म आयरन मैन (२००८) व उसके अगले भाग आयरन मैन २ (२०१०) में नज़र आई जिसमे उन्होंने पेपर पॉट्स की भूमिका निभाई। उनकी शादी क्रिस मार्टिन से हो चुकी है जो एक वक्त में कोल्डप्ले के मुख्य गायक थे। उन्हें दो बच्चे, ऐपल और मोसेस है।

सन्दर्भ [संपादित करें]

  1. According to the State of California. California Birth Index, 1905–1995. Center for Health Statistics, California Department of Health Services, Sacramento, California. Searchable at Family Tree Legends
  2. "Gwyneth Paltrow Profile". E! Online. http://www.eonline.com/celebrities/profile/index.jsp?uuid=517bf45b-8daa-4051-9847-af7c00405f4a. अभिगमन तिथि: 2007-09-17. 

बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]

ग्विनिथ पाल्ट्रो, इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर