ग्रैमी पुरस्कार
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
ग्रैमी पुरस्कार या ग्रैमीज़ अमरीका स्थित नेशनल एकेडमी आफ रिकार्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों हेतु दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे पहले ग्रामाफ़ोन पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।
फरवरी 2009 में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ समकालीन संगीत एलबम की श्रेणी में ग्लोबल ड्रम के लिए दिया गया।