गुफ़ा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
गुफ़ा धरती में ऐसे भूमिगत (ज़मीन से नीचे के) स्थल को कहते हैं जो इतना बड़ा हो कि कोई व्यक्ति उसमें प्रवेश कर सके।[1] अगर ऐसा कोई स्थान इतना छोटा हो की उसमें केवल एक छोटा जानवर ही प्रवेश कर पाए तो उसे आम तौर से हिन्दी में गुफ़ा की बजाए 'बिल' कहा जाता है। यह संभव है कि कोई गुफ़ा समुद्र के पानी के अन्दर भी हो - ऐसी गुफ़ाओं को समुद्री गुफ़ा कहा जाता है।
[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में
गुफ़ा को अंग्रेज़ी में 'केव' (cave), यूनानी में 'स्पेलाइयो' (Σπήλαιο), फ़ारसी में 'ग़ार' (غار, इसमें 'ग़' के उच्चारण पर ध्यान दें) और संस्कृत में 'गुहा', 'गर्त' या 'दरी' कहा जाता है।[2]
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Caves, Stephen Kramer, First Avenue Editions, 1995, ISBN 9780876148969
- ↑ A Sanskrit-English dictionary: etymologically and philologically arranged with special reference to cognate Indo-European languages, Sir Monier Monier-Williams, Motilal Banarsidass Publ., 2005, ISBN 9788120831056