गुणा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
गुणा [संपादित करें]
जब किसी संख्या अथवा अंक में उसी संख्या अथवा अंक को एक या एक से अधिक बार जोड़ा जाता है तो उसे गुणा (en:Multiplication) कहते हैं। संख्या अथवा अंक को जितनी बार जोड़ा जाता है वह उतनी ही बार गुणा होता है। गुणा को x चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।
उदाहरणः २ x ४ = ८
गुणा करने में संख्या के स्थान से कोई अंतर नहीं पड़ता है । ऊपर के उदाहरण के अनुसार :
२ + २ + २ + २ = ८
( २ को ४ बार जोड़ने पर उत्तर ८ आता है)
या
४ + ४ = ८
( ४ को २ बार जोड़ने पर उत्तर ८ आता है)
|
|||||