केली क्वोकोह
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| केली क्वोकोह | |
|---|---|
केली क्वोकोह २००८ में |
|
| जन्म | केली क्रिस्टिन क्वोकोह 30 नवम्बर 1985 कामारिलो, कैलिफोर्निया, अमेरिका |
| रहवास | सैन फर्नांडो घाटी, कैलिफोर्निया |
| व्यवसाय | अभिनेत्री, आवाज़ अभिनेत्री |
| अधिकृत वेबसाइट | |
केली क्रिस्टिन क्वोकोह (अंग्रेज़ी: Kaley Christine Cuoco,
/ˈkeɪliː ˈkwoʊkoʊ/ KAY-lee KWOH-koh, जन्म ३० नवंबर १९८५) एक अमरीकी फ़िल्म और टेलिविज़न अभिनेत्री है। उन्हें सफलता एमी पुरस्कार विजेता धारावाहिक ८ सिंपल रूल्स (२००२-२००५) में अपने पात्र ब्रेजेट हेनिसी के कारण मिली। वे बाद में अलौकिक ड्रामा शृंखला चार्म्ड (२००५-२००६) के आखरी सीज़न में विली जेनकींस के रूप में दिखी। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सफलता एमी व गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार विजेता हास्य धारावाहिक शृंखला द बिग बैंग थीअरी (२००७-अबतक) में अपने पात्र पेनी के कारण मिली जो १८-४९ वर्ष के दर्शकों द्वारा देखी जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय धारावाहिक बन गया। टेलिविज़न करियर के आधार पर उन्होंने फ़िल्मों में कदम रखा और लकी १३ (२००५), द पेंटहाउस (२०१०), हॉप (२०११) और द लास्ट राइड (२०११) में दिखी।