केंगो कुमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
केंगो कुमा

2014 में केंगो कुमा
व्यक्तिगत जानकारी
नाम केंगो कुमा
राष्ट्रीयता जापानी
जन्म तिथि 1954 (आयु 69–70)
जन्म स्थान योकोहामा, जापान
शिक्षण संस्थान
कार्य
उल्लेखनीय इमारतें

केंगो कुमा (隈 研吾 कुमा केंगो?, जन्म 1954) टोक्यो विश्वविद्यालय में स्थापत्य कला विभाग में जापानी स्थापत्य के एमेरिटस प्रोफेसर (अवकाश प्राप्त प्रोफेसर) हैं। अपने साथियों शिगेरू बान और कज़ुयो सेजिमा की तरह वो भी अपने बहुमुखी लेखन के लिए प्रसिद्ध हैं। वो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए निर्मित जापान नेशनल स्टेडियम के डिजाइनर हैं। [1] उन्होंने स्थापथ्य कलाकार सतोको शिनोहारा के साथ शादी की। दम्पति के एक बेटा है और वो भी वास्तुकार है।[2] वो जापान के किताक्यूशु-सिटी के सलाहकार हैं।[3]

बचपन और शिक्षा[संपादित करें]

कुमा का जन्म कानागावा में हुआ और शुरुआती शिक्षा ईको गाकुएन में हुई। उन्होंने 1979 में टोक्यो विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक किया। आगे की शिक्षा के लिए वो न्यूयॉर्क नगर चले गये और 1985 से 1986 तक कोलंबिया विश्वविद्यालय में विजिंटिंग रिसर्चर रहे।[4]

आजीविका[संपादित करें]

1987 में कुमा ने स्थानिक डिज़ाइन स्टूडियो स्थापित किया और 1990 में अपनी खुद की फर्म केंगो कुमा & एसोसियेट्स स्थापित की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय, इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन और केइयो विश्वविद्यालय में पढाया। 2008 में उन्होंने वास्तुकला में पीएचडी की।[5] टोक्यो विश्वविद्यालय में वो विभिन्न परियोजनाओं पर काम करते हैं और अपनी प्रयोगशाला में डिजाइन भी बनाते हैं।[6] केंगो कुमा & एसोसियेट्स में टोक्यो, चीन (बीजिंग और शंघाई) और पेरिस में 300 से अधिक कर्मचारी काम करती हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Self, Jack (अप्रैल 2013). "Kuma Chameleon".
  2. Gugliotta, Francesca (मई 11, 2023). "Biennale 2023: the exhibition on onomatopoeic architecture by Kengo Kuma, explained"". Interni Magazine.
  3. "北九州市アドバイザー". 北九州市 (जापानी में). अभिगमन तिथि 2024-02-05.
  4. Schwartz, Chad (2016-10-04). Introducing Architectural Tectonics: Exploring the Intersection of Design and Construction (अंग्रेज़ी में). Taylor & Francis. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-317-56405-8.
  5. "Kuma Kengo 隈 研吾". Kengo Kuma and Associates. अभिगमन तिथि 11 October 2020.
  6. "Kuma-lab_about". मूल से 2013-08-30 को पुरालेखित.

बाहरी संबंध[संपादित करें]