कॅप्लर अंतरिक्ष यान
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कॅप्लर अंतरिक्ष यान (अंग्रेज़ी:Kepler spacecraft) अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संसथान, नासा, का एक अंतरिक्ष यान है, जिसका काम सूरज से अन्य तारों के इर्द-गिर्द ऐसे ग़ैर-सौरीय ग्रहों को ढूंढना है जो पृथ्वी से मिलते-जुलते हों। कॅप्लर को ७ मार्च २००९ में रोकेट के ज़रिये अंतरिक्ष में भेजा गया था जहाँ यह अब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और अन्य तारों पर अपनी नज़रे गाढ़े हुए है। अनुमान है के यह कम-से-कम ३.५ वर्ष तक अपना कार्य करेगा।