कुज़्को
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कुज़्को (स्पैनिश: Cusco, क्वेशुआ: Qusqu) पेरू के दक्षिणपश्चिम में एण्डीज़ पर्वतमाला की घाटी उरुबाम्बा में बसा एक शहर है। यह कुज़्को क्षेत्र और कुज़्को प्रांत दोनों की राजधानी है। शहर की वर्तमान आबादी 348,935 है, जो पिछले 20 साल पहले की जनसंख्या का लगभग तीन गुना है। यह कुज़्को के पूर्वी छोर पर स्थित है, और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,300 मीटर (11,000 फीट) के आसपास है। कुज़्को इंका साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी है और 1983 में यूनेस्को द्वारा इसे एक विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह दक्षिण अमेरिका का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और लगभग दस लाख पर्यटक प्रति वर्ष यहां आते हैं। पेरू के संविधान द्वारा यह पेरू की ऐतिहासिक राजधानी के रूप में निर्दिष्ट है।[1]
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Constitución del Perъ de 1993". Pdba.georgetown.edu. http://pdba.georgetown.edu/Constitutions/Peru/per93reforms05.html#titIIcapI. अभिगमन तिथि: 2009-07-22.
