कालाहारी मरुस्थल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कालाहारी मरुस्थल तथा इसको आवृत करने वाली कालाहारी घाटी का क्षेत्र
कालाहारी विश्व का एक विशाल मरूस्थल है. कालाहारी मरुस्थल का क्षेत्र दक्षिणवर्ती अफ़्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ़्रीका देशों की सीमा में लगभग 9 लाख वर्गकिलोमीटर में विस्तृत है । इसको आवृत करने वाली कालाहारी घाटी कोई 25 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली है । मरुस्थल में सालाना 8-19 सेमी वर्षा होती है । इसके कुछ हिस्सों में साल में तीन महीने वर्षा होती है जिसकी वजह से यहाँ पशुओं की आबादी भी देखने को मिलती है । यहाँ रहने वाली जनजातियों को बुशमैन कहा जाता है । 1980 के दशक में यहाँ के वन्य जीव संरक्षण के कई उपाय हुए । यह एक उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है ।