कर्क तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कर्क या कैन्सर (अंग्रेज़ी: Cancer) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। यह तारामंडल काफ़ी छोटा है और इसके तारे धुंधले दिखाई देते है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक केंकड़े के रूप में दर्शाया जाता था। आकाश में इसके पश्चिम में मिथुन तारामंडल होता है और इसके पूर्व में सिंह तारामंडल।
तारे [संपादित करें]
वृष तारामंडल में पाँच मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ७६ ज्ञात तारे स्थित हैं जिनको बायर नाम दिए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों को सन् २०१० तक इनमें से दो के इर्द-गिर्द गृह परिक्रमा करते हुए पा लिए थे। इनमें से एक "५५ कैंक्राई" नाम का तारा था जिसके ग्रहीय मंडल में ४ गैस दानव और एक भूमीय गृह मिल चुके थे। इसके भूमीय गृह की ५५ कैंक्राई के वासयोग्य क्षेत्र में होने की संभावना थी। इस तारामंडल के कुछ अन्य मुख्य तारे इस प्रकार थे -
| बायर नामांकन | नाम (अंग्रेज़ी में) | नाम की मूल भाषा | नाम का अर्थ |
|---|---|---|---|
| α | असुबॅन्ज़ (Acubens) | अरबी में "अल ज़ुबनाह" (الزبانة) | (केंकड़े के) पंजे |
| β | अल-तरफ़(Al Tarf) | अरबी (الطرف) | आँख |
| γ | असॅल्लस बोरिआलिस (Asellus Borealis) | लातिनी | उत्तर का गधा |
| δ | असॅल्लस औस्ट्रालिस (Asellus Australis) | लातिनी | दक्षिण का गधा |
| ε, (मॅसिये ४४) | प्राएसेपे (Praesepe) | लातिनी | अस्तबल |
| ζ | तॅगमॅन (Tegmine) | यूनानी | ख़ाल |
| λ | क्वान कइ (Kwan Kei) | चीनी | चमकती आग |
| ξ | नाह्न (Nahn) | फ़ारसी | नाक |