ओलम्पस मोन्स
ओलम्पस मोन्स ( Olympus Mons ) (लैटिन : माउंट ओलम्पस), मंगल ग्रह पर एक बड़ा ज्वालामुखी पहाड़ है | करीबन २२ कि.मी. ( १४ मील ) की उंचाई के साथ, [1] यह सौरमंडल के ज्ञात सर्वोच्च पर्वतों में से एक है, और माउंट एवरेस्ट से लगभग तीन गुना जितना उंचा है | ओलम्पस मोन्स मंगल के बड़े ज्वालामुखियों में से सबसे कम उम्र के है, और यह अमेजोनियन काल के दौरान बना है | ओलम्पस मोन्स को खगोलविदों ने निक्स ओलाम्पिका (लैटिन : ' 'ओलम्पस की बर्फ' ' ) एल्बिडो विशेषता के रूप में १९ वीं सदी के बाद से ही जान लिया था | अंतरिक्ष यान द्वारा पहचान की पुष्टि एक पर्वत के रूप में करने से पहले इसकी पहाड़ी प्रकृति पूरी तरह से संदेहास्पद थी | [2]
यह ज्वालामुखी मंगल के पश्चिमी गोलार्द्ध में लगभग १८.४° उत्तर २२६° पूर्व पर स्थित है, और थर्सिस उभार के पश्चिमोत्तर किनारे बिलकुल बंद हो जाता है | ज्वालामुखी का पश्चिमी भाग अमेजन चतुष्कोण (एम सी-८) में तथा केन्द्रीय और पूर्वी भाग थर्सिस चतुष्कोण (एम सी-९) के आसपास में स्थित है | ओलम्पस मोन्स पर दो संघात क्रेटरों के अस्थायी नाम आइ० ए० यु० द्वारा आबंटित किये गए है, और वें है १५.६ कि.मी. (१० मील) व्यास का कर्जोक क्रेटर ( १८° २५' उत्तर १३१° ५५' पश्चिम ) और १०.४ कि.मी. (६ मील) व्यास का पंग्बोचे क्रेटर ( १७° १०' उत्तर १३३° ३५' पश्चिम ) | [3]
References [संपादित करें]
- ↑ Plescia, J. B. (2004). Morphometric Properties of Martian Volcanoes. J. Geophys. Res., 109(E03003), doi:10.1029/2002JE002031.
- ↑ Patrick Moore 1977, Guide to Mars, London (UK), Cutterworth Press, p.96
- ↑ "New names on Olympus Mons". USGS. http://astrogeology.usgs.gov/HotTopics/index.php?/archives/157-New-names-on-Olympus-Mons,-Mars.html. अभिगमन तिथि: 2006-07-11.