नॉर्थ डकोटा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(उत्तर डेकोटा से अनुप्रेषित)
अमेरिका में स्थिति

नॉर्थ डकोटा (अंग्रेज़ी: North Dakota) उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका में राज्य है। इसे 1889 में 39वें राज्य के रूप में भर्ती किया गया था। इसका इलाका ग्रेट प्लेन नामक मैदानी क्षेत्र में पड़ता है और इसे फ्रांस से 1803 में खरीदा गया था। इसकी सीमा उत्तर में कनाडाई प्रांतों सैस्कैचेवेन और मानिटोबा से, पूर्व में मिनेसोटा से, दक्षिण में साउथ डकोटा से और पश्चिम में मोंटाना से लगती है।

क्षेत्र के हिसाब से नॉर्थ डकोटा का अमेरिका राज्यों में 19वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या केवल 7,57,952 हैं जिससे इसका 47वां स्थान हुआ। बिस्मार्क राज्य की राजधानी है।