असित कुमार मोदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
असित कुमार मोदी
जन्म 24 दिसम्बर 1966 (1966-12-24) (आयु 57)
पेशा निर्माता
कार्यकाल 1995 - वर्तमान

असित कुमार मोदी (जन्म: 24 दिसम्बर 1966) एक भारतीय निर्माता और नीला टेलीफ़िल्म्स के संस्थापक और निर्देशक हैं। यह मुख्यतः तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माण के कारण जाने जाते हैं।[1] इसके अलावा यह सब खेलो सब जीतो, वाह! वाह! क्या बात है!, कृष्णाबेन खाखरावाला, प्यार में ट्विस्ट, मेरी बीवी वंडरफूल, यह दुनिया है रंगीन, और हम सब एक हैं जैसे कार्यक्रमों के कारण भी जाने जाते हैं। यह स्वछ भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुने गए थे।[2]

कार्य[संपादित करें]

यह पहले थिएटर में एक अभिनेता और सहायक निर्देशक के रूप में कार्य करते थे। यह गुजरती कार्यक्रमों में रोशनी के रूपरेखा देखते थे। इसके अलावा यह निर्माण और रचनात्मक विभाग में कई कार्य कर चुके हैं। यह गुजरती धारावाहिक रजनी (1995-96) के निर्माण, रचना और प्रचार आदि के कार्य को देख रहे थे। इसके बाद वे डीडी मराठी में प्रसारित मराठी धारावाहिक कोंडमारा का प्रचार कार्य किए। इसके बाद यह कभी ये कभी वो में निर्माण और प्रचार कार्य किए। इन्होंने गुजराती धारावाहिक मियां फुसकी का निर्माण और प्रचार किया। यह एक गुजराती हास्य धारावाहिक था, जिसका रचयिता जीवराम जोशी और परिणाम थे।

अभिनय[संपादित करें]

यह कभी कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा इनके ही निर्माण की गई धारावाहिक में कई बार अभिनय करते नज़र आते हैं।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "SAB TV launches their first ever game show 'SAB Khelo SAB Jeeto'!". afaqs.com. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2015.
  2. "PM Narendra Modi invites Asit Kumarr Modi for Clean India Campaign". The Times of India. 3 October 2014. मूल से 5 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2015.
  3. "It took me eight years to get Taarak Mehta.. on air: Asit Kumarr Modi". The Times of India. मूल से 6 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]