अशर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अशर
पृष्ठभूमि
मूलस्थानचाट्टानूगा, तेनेसे, अमेरिका
विधायेंआर&बी, सोल, पॉप
पेशागायक, अभिनेता, डांसर
लेबललाफेस, अरिस्ता, जाइव, आरसीए
जीवनसाथीतमेका फ़ोस्टर 2007–2009
वेबसाइटushernow.com

अशर टेरी रेमंड ४ (अंग्रेज़ी: Usher Terry Raymond IV, जन्म 14 अक्टूबर 1978) जो अपने नाम अशर से विख्यात है, एक अमेरिकी गायक, गीतकार, नर्तक व अभिनेता है। उन्हें प्रसिद्धी १९९० में अपने दूसरे अल्बम माई वे की रिलीज़ के साथ मिली जिसमें उनका पहला बिलबोर्ड हॉट १०० का प्रथम क्रमांक का गीत "नाइस एंड स्लो" शामिल था। अल्बम को ६ बार का प्लैटिनम प्रमाणपत्र दिया गया है।[1] इसके बाद के अल्बम ८७०१ ने बिलबोर्ड हॉट १०० के प्रथम क्रमांक के गीत "यु रिमाइंड मी" और "यु गोट ईट बैड" दिए. इस अल्बम को ४ बार प्लैटिनम प्रमाणपत्र मिला है।[1]

अशर का २००४ का अल्बम कन्फेशंस डायमण्ड प्रमाणपत्र का हकदार रहा और इसकी अमेरिका में १ करोड़ प्रतियाँ बिकी। कन्फेशंस के नाम पहले सप्ताह में किसी आर और बी कलाकार के सर्वाधिक बिक्री होने का कीर्तिमान है।[2] इसमें चार बिलबोर्ड के प्रथम क्रमांक के गीत शामिल थे: "याह!", "बर्न"म् "कन्फेशंस पार्ट II" और "माई बू"। अशर के २००८ के अल्बम हेयर आई स्टैंड की विश्वभर में ५० लाख प्रतियाँ बिकी[3] और इसका गीत "लव इन क्लब" बिलबोर्ड हॉट १०० के प्रथम क्रमांक पर रहा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Recording Industry Association of America". RIAA. मूल से 17 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-11-25.
  2. By Joe D'Angelo, with additional reporting by Shaheem Reid (March 31, 2004). "Usher Makes Record-Breaking Debut Atop Albums Chart – Music, Celebrity, Artist News". MTV. मूल से 15 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 19, 2010.
  3. "Usher | Q102". Wkrq.com. मूल से 11 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 19, 2010.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर अशर