अन्ना द्रमुक

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम या अन्ना द्रमुक तमिलनाडु, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने की थी।

वर्तमान में इस दल का नेता जे जयललिता हैं। एमजीआर के साथ जयललिता ने कई हिट फ़िल्मों में अभिनय भी किया है। एमजीआर 1980 में उन्हें राजनीति में लेकर आए और उन्हें पार्टी का प्रचार मंत्री बनाया गया। 1987 में एमजीआर की मृत्यु के बाद जयललिता ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी और एक तरह के अज्ञातवास में चली गई। लेकिन जल्दी ही एमजीआर की विधवा जानकी रामचंद्रन से एमजीआर की विरासत को लेकर उन्होंने लड़ाई छेड़ दी। जब एमजीआर की मृत्यु के बाद जानकी रामचंद्रन मुख्यमंत्री बनीं तो एआइएडीएमके का विभाजन हो गया। [1]

[संपादित करें] समब्द्ध घटनायें

  • 2004 के संसदीय चुनाव में इस दल को ८ ५४७ ०१४ मत (2.2%) मिले। पर दल संसद की कोई भी सीट जीतने में नाकाम रहा।

[संपादित करें] यह भी देखें

[संपादित करें] सम्बन्ध

  1. जयललिता: सिनेमा, सत्ता और विवाद”, बीबीसी हिन्दी, 1 दिसंबर, 2001।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ