"अंधेरा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया पृष्ठ: right|thumb|250px|अंधेरे के मध्य से प्रकाश का प्रस्फुटन '''अंधेरा''' वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रकाश का अभाव होता है और जिसमें किसी दृश्य को स्पष्ट रूप से नह...
(कोई अंतर नहीं)

22:20, 2 फ़रवरी 2024 का अवतरण

अंधेरे के मध्य से प्रकाश का प्रस्फुटन

अंधेरा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रकाश का अभाव होता है और जिसमें किसी दृश्य को स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता है। दूसरे शब्दों में जब प्रकाश किसी वस्तु से होकर हमारी दृष्टि तक पहुँचने में बाधित होता है, तो उस स्थिति को अंधेरा कहा जाता है।[1]

भौतिक विज्ञान के अनुसार किसी वस्तु को तब अंधेरा कहा जाता है जब वह फोटॉन को अवशोषित कर लेती है, जिसके फलस्वरूप वह अन्य वस्तुओं की तुलना में धुंधली दिखाई देती है। तात्पर्य यह है कि जब किसी वस्तु से प्रकाश टकराता है तो वह वस्तु प्रकाशित होती है जिसके बाद वही प्रकाश वस्तु से होकर जब हमारी आँखों से टकराता है तो हम उस वस्तु को देख पाते हैं परंतु किसी कारणवश जब प्रकाश का अधिकांश या पूर्ण हिस्सा अवश्यम्भावी रूप से लुप्त हो जाता है तो हम उस वस्तु को सही से नहीं देख पाते हैं क्योंकि मानव दृष्टि प्रकाश के अभाव में किसी भी चीज़ को देख पाने में सक्षम नहीं है। प्रकाश का स्तर अपर्याप्त होने से दृष्टि पटल पर रंग संवेदनशील प्रकाशग्राही कोशिका निष्क्रिय हो जाती हैं। इसी स्थिति को हम अंधेरा कह सकते हैं।[2][3] वैंटाब्लैक के नाम से जाना जाने वाला पदार्थ अब तक ज्ञात सबसे गहरे पदार्थों में से एक है, जो खुद पर पड़ने वाला 99.965% प्रकाश को अवशोषित कर लेता है।[4][5]

कई संस्कृतियों में अंधेरा एक भावनात्मक अर्थ रखता है जहाँ अंधेरा शब्द का प्रयोग दुख या पूर्वाभास की भावना का वर्णन करने के लिए किया जाता है। साथ ही अंधेरे का संबंध रात्रि से भी है, जो तब होती है जब सूर्य क्षितिज से 18° से अधिक नीचे होता है।

अंधेरे का एक वैज्ञानिक माप भी है, जिसे बोरटल स्कैल कहा जाता है, यह एक विशेष स्थान पर रात के आकाश और सितारों की चमक और उस स्थान पर खगोलीय पिंडों के अवलोकन क्षमता को परिभाषित करने के काम आता है।[6]

इन्हें भी देखें

प्रकाश

सन्दर्भ

  1. "Darkness Definition & Meaning | Britannica Dictionary". www.britannica.com. अभिगमन तिथि 2 फरवरी 2024.
  2. Horner, David T. (2000). Demonstrations of Color Perception and the Importance of Contours, Handbook for Teaching Introductory Psychology. 2. Texas: Psychology Press. पृ॰ 217. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780805836547. Afterimages are the complementary hue of the adapting stimulus and trichromatic theory fails to account for this fact
  3. Mantese, Lucymarie (March 2000). "Photon-Driven Localization: How Materials Really Absorb Light". American Physical Society, Annual March Meeting. American Physical Society: E2.001. बिबकोड:2000APS..MAR.E2001M.
  4. Coldewey, Devin (15 July 2014). "Vantablack: U.K. Firm Shows Off 'World's Darkest Material'". NBC News. मूल से 19 July 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 July 2014.
  5. Guinness World Records: Darkest manmade substance, 19 October 2015
  6. Mizon, Bob (2016-07-04). Finding a Million-Star Hotel: An Astro-Tourist's Guide to Dark Sky Places (अंग्रेज़ी में). Springer. पपृ॰ 9–16. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-319-33855-2.