प्रवेशद्वार:लिनक्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(प्रवेशद्वार:Linux से अनुप्रेषित)

लिनक्स से संबंधित सामग्री की खोज के लिए विकिपीडिया का प्रवेशद्वार

परिचय

जीएनयू और टक्स

लिनक्स यूनिक्स जैसा एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर अथवा मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर का सबसे कामयाब तथा सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। यह जीपीएल v 2 लाइसेंस के अन्तर्गत सर्व साधारण के उपयोग हेतु उपलब्ध है और इसका कुछ भाग यूनिक्स से प्रेरित है।मूलतः यह मिनिक्स का विकास कर बनाया गया है। यूनिक्स का विकास, 1960 के दशक में ऐ.टी.&टी. की बेल प्रयोगशाला के द्वारा किया गया। उस समय ऐ.टी.&टी. कम्पनी एक नियंत्रित इजारेदारी थी इसलिए वह कमप्यूटर का सौफ्टवेयर नही बेंच सकती थी। उसने इसे, सोर्स कोड के साथ, बिना शर्त, सरकार तथा विश्वविद्यालयों को दे दिया, वे चाहे तो उसमें फेरबदल कर सकते हैं। 1980 के दशक के आते आते यूनिक्स सबसे लोकप्रिय, शक्ति शाली, एवं स्थिर औपरेटिंग सिस्टम बन गया हालांकि उस समय तक उसके कई रूपान्तर आ चुके थे।

चयनित लेख

उबन्टू (Ubuntu) लिनक्स से निकला हुआ प्रचालन तंत्र है। यह सबसे पहले २००४ के अक्टूबर में आया था। यह डेबियन लिनक्स पर आधारित था और आज इसपर आधारित और भी लिनक्स प्रशाख (Distribution) हैं जैसे लिनक्स मिंट। यह हर वर्ष दो संस्करण निकालती है - अप्रैल (जैसे १४.०४, वर्ष २०१४ के ४थे महीने में) और अक्टूबर (*.१०)। इसके कामकाज का संचालन कैनोनिकल करती है जो इसी के तरह के और प्रचालन तंत्र बनाती है जैसे - कुबुंटू इत्यादि। विस्तार में...

चयनित चित्र


आप भी लिनक्स संबंधी लेखों में योगदान दे सकते हैं!

विकिपरियोजना
योगदान देने के लिए हमारी विकिपरियोजना लिनक्स से जुड़ें।