सूंस
सूंस (डॉल्फिन) समुद्री स्तनधारी जीव हैं, और तिमि तथा शिंशुमार के निकट संबंधी हैं। इनके १७ वंश और ४० प्रजातियां हैं। इनका आकार १.२ मी (४ फीट) एवं ४०० कि.ग्रा (माउई सूंस) से लेकर ९.५ मी (३० फीट) १० टन (ऑर्का या किलर व्हेल) तक हो सकता है। ये विश्व भर में पाई जाती हैं, खास तौर पर महाद्वीपीय जलसीमा के उथले सागरीय क्षेत्रों में। ये मांसाहारी होती हैं और छोटी मछलियों और विद्रूपों को खाती हैं। सीटेसियन गण में डेल्फिनिडि सबसे बड़ा और अपेक्षाकृत नवीन कुल है। सूंसो का प्रादुर्भाव पृथ्वी पर लगभग १ करोड़ वर्ष पहले मियोसीन काल के दौरान हुआ था। सूंस पृथ्वी के कुछ सबसे अधिक बुद्धिमान जीवों मे से एक है, और उनके अक्सर दोस्ताना व्यवहार और हमेशा खुश रहने की आदत ने उन्हें मानवो के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। गंगा नदी में पायी जाने वाली सूंस को भारत सरकार ने भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है।[1]
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/5090428.cms, गंगा सूंस राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित
बाह्य सूत्र [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर सूंस से सम्बन्धित मीडिया है। |
| विकिस्पीशीज़ पर सूचना मिलेगी, सूंस के विषय में |
संरक्षण, अनुसंधान एवं समाचार :
- The Whale & Dolphin Conservation Society (WDCS)
- The Dolphin Institute
- The Dolphin research center
- Digital Library of Dolphin Development Cetacean origins, Thewissen Lab
- The Bottlenose Dolphin Research Institute
- The Oceania Project, Caring for Whales and Dolphins
- Tursiops.org: Current Cetacean-related news
- Whale Trackers - An online educational documentary series about whales, dolphins and porpoises.
- World Wide Fund for Nature (WWF) - information on whales, dolphins, and porpoises
चित्र :
- Red Sea Spinner Dolphin - Photo gallery
- PBS NOVA: Dolphins: Close Encounters
- David's Dolphin Images
- Images of Wild Dolphins in the Red Sea
- National Geographic
- earthOCEAN Photos of Dolphins