"हेंगचुन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया पृष्ठ: '''हेंगचुन''' ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में हेंगचुन प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक नगर आबादी है। यह ताइवान की सबसे दक्षिणी बस्ती है। पिंगटुंग काउंटी के दक्षिणी भाग...
(कोई अंतर नहीं)

14:24, 28 नवम्बर 2021 का अवतरण

हेंगचुन ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में हेंगचुन प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक नगर आबादी है। यह ताइवान की सबसे दक्षिणी बस्ती है। पिंगटुंग काउंटी के दक्षिणी भाग में हेंगचुन ही एकमात्र शहरी बस्ती है। हेंगचुन का भूमि क्षेत्र 136.76 कि॰मी॰ (52.80 वर्ग मील) है और दिसंबर 2014 के जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 30,859 है।[1]

हेंगचुन शहर ताइवान के सबसे दक्षिणी राष्ट्रीय उद्यान केंटिंग राष्ट्रीय उद्यान[2] का प्रवेश द्वार है। प्राचीन समुद्र तटों और एक जीवंत पर्यटन उद्योग के साथ हेंगचुन क्षेत्र अक्सर स्थानीय पर्यटन आकर्षणों की तुलना में अधिक यात्रियों को आकर्षित करता है। यह शहर कभी पूरी तरह से एक दीवार से घिरा हुआ था पर अब लगभग आधी दीवार बनी हुई है, साथ ही साथ शहर के चार फाटक भी है।

2008 की ताइवान की फिल्म केप नंबर 7[3] जो ताइवान के फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, उसके निर्माण में हेंगचुन शहर की विशेष भूमिका रही है।

सन्दर्भ

  1. www.hengchuen.gov.tw हेंगचुन टाउनशिप
  2. Collins, N. Mark (1991). The Conservation Atlas of Tropical Forests: Asia and the Pacifics. Springer. पृ॰ 123. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781349120307.
  3. 7 Reflections on Cape No. 7 Archived दिसम्बर 1, 2008 at the वेबैक मशीन