विकासपीडिया
विकासपीडिया भारत सरकार द्वारा आरम्भ (आरंभ) की गयी एक वेबसाइट है जो विभिन्न प्रकार की सूचनाएँ प्रदान करती है। यह फरवरी 2014 में आरम्भ की गयी थी। इस पोर्टल का विकास 'भारत विकास प्रवेशद्वार-एक राष्ट्रीय पहल' के एक भाग के रूप में सामाजिक विकास के कार्यक्षेत्रों की सूचनाएँ/ जानकारियाँ और सूचना एवम् प्रौद्योगिकी पर आधारित उत्पाद व सेवाएँ देने के लिए किया गया है। भारत विकास प्रवेशद्वार, भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीईआइटीवाई), की एक पहल और प्रगत संगणक विकास केन्द्र (सी-डैक), हैदराबाद के द्वारा कार्यान्वित है।
प्रकार |
सूचना एवम् ज्ञान पोर्टल |
---|---|
मालिक | भारत सरकार |
जालस्थल |
hi |
उद्घाटन तिथि | [1] |
यह वेबस्थल हिन्दी (हिंदी), अंग्रेजी, असमिया, मराठी, बांग्ला, तेलुगु, गुजराती, कन्नड, मलयालम, तमिल, मराठी आदि 23 भाषाओं में है। विकासपीडिया में 6 अलग-अलग विषय हैं, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा, और ई-शासन।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- विकासपीडिया का जालघर
- सरकार ने स्थानीय भाषाओं में शुरू की विकासपीडिया
- Government launches development information web portal Vikaspedia
- विकासपीडिया से होगा समावेशी विकास
- ↑ "Indian government launches Vikaspedia". Techinasia. 19 फ़रवरी 2014. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.