विकिपीडिया:निर्वाचित विषय वस्तु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया में निर्वाचित विषय वस्तु

निर्वाचित विषय वस्तु सितारा
निर्वाचित विषय वस्तु सितारा

निर्वाचित विषय वस्तु विकिपीडिया की श्रेष्ठतम् विषय वस्तु हैं। यह वह लेख, चित्र तथा अन्य योगदान हैं जो विकिपीडिया को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों को दर्शाते हैं। निर्वाचित विषय वस्तु एक विशेष परख के पश्चात् ही चुनी जाती हैं। पृष्ठ के ऊपर के दहिनी भाग में एक छोटा पीला सितारा निर्वाचित विषय वस्तु को दर्शाता है।

निर्वाचित विषय वस्तु


निर्वाचित लेख

हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...

आज का आलेख

श्रीकालहस्ती मंदिर का मुख्य गोपुरम
श्रीकालहस्ती मंदिर का मुख्य गोपुरम
श्रीकालाहस्ती आंध्रप्रदेश के तिरुपति शहर के पास स्थित कालहस्ती नामक कस्बे में एक शिव मंदिर है। ये मंदिर पेन्नार नदी की शाखा स्वर्णामुखी नदी के तट पर बसा है। दक्षिण भारत में स्थित भगवान शिव के तीर्थस्थानों में इस स्थान का विशेष महत्व है। ये तीर्थ नदी के तट से पर्वत की तलहटी तक फैला हुआ है और लगभग २००० वर्षों से इसे दक्षिण कैलाश या दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पार्श्व में तिरुमलय की पहाड़ी दिखाई देती हैं, और मंदिर का शिखर विमान दक्षिण भारतीय शैली का सफ़ेद रंग में बना है। इस मंदिर के तीन विशाल गोपुरम हैं जो स्थापत्य की दृष्टि से अनुपम हैं। मंदिर में सौ स्तंभों वाला मंडप है, जो अपने आप में अनोखा है। अंदर सस्त्रशिवलिंग भी स्थापित है, जो यदा कदा ही दिखाई देता है। मंदिर का अंदरूनी भाग ५वीं शताब्दी का बना है और बाहरी भाग बाद में १२वीं शताब्दी में निर्मित है। विस्तार में...

निर्वाचित चित्र

परिचय एवं नियमावली   नामांकित प्रत्याशी देखें   नया चित्र नामांकित करें   पुरालेख देखें   आज का चित्र देखें