राजविराजनेपाल के सप्तरी जिला का मुख्यालय है। यह नेपाल में तराई क्षेत्र का सबसे पहला और नेपाल अधिराज्य का चौथा मुख्यालय है। यह नेपाल का पहला नगर है जिसे टाउन प्लानिंग करके बसाया गया है। वि॰सं॰ १९९४ मे सप्तकोशी नदी ने पुराना मुख्यालय हनुमाननगर को बाढ से प्रभावित करने के बाद मुख्यालय के लिया दूसरा जगह का खोज शुरु करवाया गया था। तत्कालीन बडाहाकिम प्रकाशशमशेर जबरा ने उपयुक्त जगह खोजकर शहर बसाने की जिम्मेवारी ख्यातिप्राप्त इन्जिनीयर डिल्लीजंग को दिया था। उस समय सुन्दर शहर के रूप में प्रसिद्ध भारत के जयपुर नगर के मानचित्र के आधार पर टाउन प्लानिंग करकर विं.सं.१९९८ मे राजविराज शहर बसाया गया था।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें।