बांटवा माणावदर (गुजराती: બાંટવામાણાવદર, अंग्रेज़ी: Bantva Manavadar) भारत में ब्रिटिश राज के काल में एक रियासत थी। यह गुजरात के काठियावाड़प्रायद्वीप पर स्थित थी। इस रियासत का क्षेत्रफल लगभग ५७४ वर्ग किमी था और इसके २६ गाँवों में सन् १९४१ में लगभग २६,२०९ लोगों की आबादी थी, जो मुख्य रूप से हिन्दू थी।[1][2]