सामग्री पर जाएँ

फूको का लोलक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फूको के लोलक का एनिमेशन
पेरिस (48°52' उत्तर) के पेन्थिओं में फूको के लोलक का एनिमेशन , इसमें पृथ्वी के चक्रण गति को अत्यधिक बढ़ा कर लिया गया है। हरा मार्ग (ट्रेस) पृथ्वी के ऊपर लोलक के पथ को दर्शा रहा है (घूमते हुए रिफरेंस फ्रेम में) , नीला मार्ग लोलक के तल के साथ-साथ घूम रहे रिफरेंस फ्रेम में लोलक के मार्ग को दर्शा रहा है।
पेरिस के पेन्थिओं में स्थित फूको का लोलक

फूको का लोलक (Foucault pendulum) धरती के अपनी धुरी पर घूमने की क्रिया को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से निर्मित एक सरल प्रायोगिक युक्ति है। इसका नाम फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री लिओं फूको (Léon Foucault) के नाम पर पड़ा है। फूको ने इस लोलक का निर्माण १८५१ में किया था।