परजान दस्तूर
परजान दस्तूर | |
---|---|
जन्म |
30 नवम्बर 1993[1] मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | अभिनेता, मॉडल |
कार्यकाल | 1998–वर्तमान |
परजान दस्तूर एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में भी कार्य किया था।
पृष्ठभूमि[संपादित करें]
परजान दस्तूर को "धारा" नामक प्रसिद्ध विज्ञापन के उस बच्चे के रूप में जाना जाता है जो उसमें वह स्वादिष्ट अंदाज में कहता है "जलेबी..."[1]
फ़िल्मी करियर[संपादित करें]
परजान ने विभिन्न वाणिज्यीक विज्ञापनों में कार्य किया है। परजान ने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरूआत मौन सरदारजी (सिख-बच्चा) के रूप में फ़िल्म कुछ कुछ होता है (१९९८) से किया।[1] उनकी अन्य फ़िल्में मोहब्बतें (2000), ज़ुबेदा (2001) और कभी खुशी कभी ग़म (2001) हैं। उन्होंने राहुल ढोलकिया की फ़िल्म परजानिया (2005) में परजान की भूमिका निभाई है एक ऐसा वह लड़का जो गुजरात दंगों में खो जाता है। (1097) yah or woh Siddhartha dhar
परजान ने पियूष झा की फ़िल्म सिकन्दर (2009) में एक ऐसे लड़के का अभिनय किया है जो एक फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता है लेकिन उसे एक बन्दूक मिल जाती है और उसकी दूनिया ही बदल जाती है।[2]