डुमराँव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डुमराँव
Dumraon
{{{type}}}
बिहारी जी का मंदिर
बिहारी जी का मंदिर
डुमराँव is located in बिहार
डुमराँव
डुमराँव
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 25°33′N 84°09′E / 25.55°N 84.15°E / 25.55; 84.15निर्देशांक: 25°33′N 84°09′E / 25.55°N 84.15°E / 25.55; 84.15
ज़िलाबक्सर ज़िला
प्रान्तबिहार
देश भारत
जनसंख्या (2011)
 • कुल53,618
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
पिनकोड802119
दूरभाष कोड06323

डुमराँव (Dumraon) भारत के बिहार राज्य के बक्सर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

परिचय[संपादित करें]

डुमराँव पहले भोजपुर रियासत का एक प्रसिद्ध गाँव हुआ करता था। अब यह गाँव न रहकर बक्सर ज़िले का एक प्रसिद्ध शहर और तहसील बन चुका है जिसकी अपनी नगरपालिका है। हिन्दुस्तान के मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म इसी शहर के ठठेरी बाजार में 21 मार्च 1916 को हुआ था।

आरा-बक्सर राजमार्ग (NH- 84) से मात्र डेढ किलोमीटर दूर स्थित इस शहर की ज़मीन खेती के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। यहाँ के दस्तकारों के हाथ की बनी चटाइयाँ और दरी काफी मशहूर हैं। यहां के बने सिंधोरे (vermilion pot) जो खरवार जाति (अनुसूचित जनजाति)के लोगों द्वारा बनाया जाता है,की देश के अलावे विदेशों तक मांग होती है। राजगढ़ स्थित 'बांके बिहारी मन्दिर', 'काली जी का मन्दिर' व 'डुमरेजनी माई का मन्दिर' यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। बरतानिया जमाने के बने हुए वास्तुकला के अनेक स्थान भी दर्शनीय हैं जिन्हें देखने विदेशी पर्यटक प्राय: यहाँ आते रहते हैं। इसके साथ ही एन एच 84 पर पुराना भोजपुर में राजा भोज के 26 वेन राजा ने पूर्वोत्तर राज्यों की जीत की खुशी में राजा भोज के किले को स्थापित किया था, यहां 1000 से 1026 तक उन्होंने राज किया था, आज वो किला के नाम पर खंडहर के अवशेष आज भी उसकी दास्तान को बयां करते हैं।

भूगोल[संपादित करें]

डुमराँव भारत के मानचित्र पर भूमध्य रेखा से 25.55 डिग्री उत्तर व 84.15 डिग्री पूर्व (25°33′N 84°09′E / 25.55°N 84.15°E / 25.55; 84.15)[3] में स्थित है। समुद्र तल से इसकी उँचाई 61 मीटर (लगभग 200 फीट) है।

जनसांख्यकी[संपादित करें]

भारतवर्ष की 2001 की जनगणना[4] के अनुसार डुमराँव की कुल जनसंख्या 45,796 थी। इनमें 53% पुरुष व 47% स्त्रियाँ थीं। इस शहर की औसत साक्षरता दर उस समय 54% थी जो राष्ट्रीय साक्षरता दर (59.5%) से कम आँकी गयी थी। इसमें भी पुरुष 64% और महिलायें 43% ही शिक्षित हो पायी थीं। कुल जनसंख्या में 17% भाग उन बच्चों का था जिनकी आयु 6 वर्ष से भी कम थी।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bihar Tourism: Retrospect and Prospect," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999
  2. "Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
  3. "Falling Rain Genomics, Inc - Dumraon". मूल से 1 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 सितंबर 2012.
  4. "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि 2007-09-03.