नेपाली भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(गोर्खा खस भाषा से अनुप्रेषित)

नेपाली भाषा, नेपालभाषा से अलग है। यद्यपि दोनों ही नेपाल में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।


नेपाली भाषा
बोली जाती है नेपाल, भारत, भूटान एवं बर्मा
कुल बोलने वाले प्रथम भाषा: ~ ५ करोड़
द्वितीय भाषा: १ करोड़
श्रेणी २ [निवासी]
भाषा परिवार हिन्द-यूरोपीय
लेखन प्रणाली देवनागरी
आधिकारिक स्तर
आधिकारिक भाषा घोषित भारत, नेपाल
नियामक नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाली भाषा की शुद्ध प्रयोग के आधिकारिक निर्णय लेता है।
भाषा कूट
ISO 639-1 ne
ISO 639-2 nep
ISO 639-3 nep

नेपाली, नेपाल की राष्ट्रभाषा है और भारतीय संविधान की ८वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। यह भाषा नेपाल के लगभग ४५% लोगों की मातृभाषा भी है। नेपाली भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं।

नेपाली भाषा साहित्य[संपादित करें]

भानुभक्त आचार्य, नेपाल के आदिकवि

नेपाली भाषा साहित्य के आदिकवि भानुभक्त आचार्य है। इस भाषा के महाकवि लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा है। इस भाषा के प्रमुख लेखक है :-

नेपाली ध्वनिविज्ञान[संपादित करें]

नेपाली में ११ वटा ध्वनिकीय विशिष्ट स्वर और ३० व्यञ्जन हैं। नेपाली में दश डिफ़्थॉंग/संध्यक्षर भी मौजूद हैं।

कुछ वाक्य[संपादित करें]

हिंदी नेपाली
आपका नाम क्या है ? तपाईंको नाम के हो ?
तुम्हारा नाम क्या है ? तिम्रो नाम के हो?
मेरा नाम राम है। मेरो नाम राम हो।
आपका घर कहां है? तपाईंको घर कहाँ हो?
तुम्हारा घर कहां है? तिम्रो घर कहाँ हो?
खाने खाने की जगह कहाँ है? खाना खाने ठाउँ कहाँ छ?
शौचालय कहाँ है? शौचालय कहाँ छ?
मुझे नेपाली नहीं आती। मलाई नेपाली भाषा आउँदैन।
मेरा देश नेपाल है। मेरो देश नेपाल हो।
आप/तुम कैसे हो? तपाईंलाई/तिमीलाई कस्तो छ?
नमस्ते जी कैसे हो? के छ? हजुर नमस्कार। (अनौपचारिक)
सब ठीक तो है? संचै हुनुहुन्छ? ((औपचारिक)
खाने खाने की जगह कहाँ है? खाना खाने ठाउँ कहाँ छ?
काठमांडू जाने का रास्ता बहुत लम्बा है। काठ्माडौँ जाने बाटो धेरै लामो छ।
नेपाल में निर्मित नेपालमा बनेको
मैं नेपाली हूँ। म नेपाली
और चाहिए? अरु चाहियो?
बस ! पुग्यो/भयो

भारत में नेपाली भाषा[संपादित करें]

नेपाली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। भारत के कई राज्यों में नेपाली भाषा-भाषी निवास करते हैं, जैसे पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड, आदि। भारतीय सेना में भी बहुत से नेपाली-भाषी सेवारत हैं।

भारत की सन २०११ की जनगणना के अनुसार कुछ प्रमुख राज्यों में नेपाली भाषा-भाषियों की संख्या[2] ██ पश्चिम बंगाल (36%)██ असम (20%)██ सिक्किम (12%)██ उत्तरी भारत के शेष भाग (8%)██ उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड (12%)██ अन्य राज्य (12%)

भारत की सन २०११ की जनगणना के अनुसार भारत में कुल २९ लाख २६ हजार १६८ नेपाली-भाषी थे।[3]

भारत में नेपाली बोलने वालों की राज्यवार संख्या[4][5]
राज्य नेपाली भाषा-भाषी (2011 की जनगणना के अनुसार) 2001की जनगणना की तुलना में वृद्धि
पश्चिम बंगाल 1,155,375 12.97%
असम 596,210 5.56%
सिक्किम 382,200 12.87%
उत्तराखण्ड 106,399 16.86%
अरुणाचल प्रदेश 95,317 00.42%
हिमाचल प्रदेश 89,508 27.37%
महाराष्ट्र 75,683 19.22%
मणिपुर 63,756 38.61%
मेघालय 54,716 4.91%
नागालैण्ड 43,481 27.06%
मिजोरम 8,994 0.51%

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Dhanesh Jain; George Cardona (2003). The Indo-Aryan languages. Routledge. पृ॰ 251. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780700711307.
  2. "Darjeeling, India's Nepali language hub". Nepal In Data. अभिगमन तिथि 16 March 2023.
  3. "Language – India, States And Union Territories (Table C-16)" (PDF). census.gov.in. मूल से 9 October 2022 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 August 2020.
  4. "Growth of Scheduled Languages-1971, 1981, 1991 and 2001". Census of India. Ministry of Home Affairs, Government of India. मूल से 20 February 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 February 2015.
  5. "Distribution of the 22 Scheduled Languages – India/ States/ Union Territories-2011 Census" (PDF). censusindia.gov.in. मूल से 14 March 2022 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 12 March 2022.