कृष्ण भूषण त्रिवेदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कृष्ण भूषण त्रिवेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हैं। पूर्व से ही वे सामाजिक कार्यों में संलग्न रहे हैं उनका जन्म भारत के बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना अंतर्गत जाता डीह में हुआ बाद में शिक्षा के लिए वे झारखंड के देवघर जिला आ गए जहां पर उन्होंने शिक्षा ग्रहण किया। छात्र जीवन में ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और उसके कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने। बाद में वे विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जिलों में कार्य किया। विद्यार्थी परिषद से वापसी के बाद वे विश्व हिंदू परिषद के युवा इकाई बजरंग दल से जुड़े। लगातार दो कार्यकाल के लिए देवघर बजरंग दल के जिला संयोजक बने। बजरंग दल से वापसी के बाद वे सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर राजनीतिक क्षेत्र में अपना कार्य प्रारंभ किया प्रारंभ में वे जुगसलाई विधानसभा के विधानसभा विस्तारक उसके बाद जमशेदपुर लोकसभा के लोकसभा विस्तारक फिर बाद में राजधनवार विधानसभा के विस्तारक बने।