सामग्री पर जाएँ

रशीद मसूद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रशीद मसूद

चुनाव-क्षेत्र सहारनपुर

जन्म 15 अगस्त 1947
गंगोह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 5 अक्टूबर 2020(2020-10-05) (उम्र 73)
रुड़की
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस[1]
जीवन संगी सलेहा रशीद
बच्चे 1 पुत्र एवं 1 पुत्री
निवास गंगोह, सहारनपुर
As of २१ सितम्बर, 2006
Source: [1]

रशीद मसूद (जन्म 15 अगस्त 1947) एक भारतीय सांसद हैं जो भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किये गये हैं। मसूद 1990 और 1991 के बीच केंद्र की विश्वनाथ सिंह सरकार में स्वास्थ राज्य मंत्री थे। केंद्रीय पूल से देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए त्रिपुरा को आवंटित एमबीबीएस सीटों पर धोखाधड़ी से अयोग्य उम्मीदवारों को नामित करने के मामले में मसूद को दोषी ठहराया गया था।[2]

वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में भारतीय राजनीतिज्ञ[3] और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व लोक सभा सदस्य हैं। वो राज्यसभा सदस्य भी थे। वो १० अगस्त २००७ को उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (तीसरा मोर्चा) के उम्मीदवार भी थे और ७५ मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।[4]

मसूद ऐसे पहले जनप्रतिनिधि बन गए हैं, जिनकी राज्य सभा सदस्यता अदालत से दोषी ठहराने के बाद गई है।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://www.ummid.com/news/2011/दिसम्बर/12.12.2011/rasheed_masood_joins_cong.htm[मृत कड़ियाँ]
  2. "रशीद मसूद को चार साल की जेल की सज़ा". बीबीसी हिन्दी. 1 अक्टूबर 2013. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.
  3. http://www.ummid.com/news/2011/दिसम्बर/12.12.2011/rasheed_masood_joins_cong.htm[मृत कड़ियाँ]
  4. नागी, सरोज (10 अगस्त 2007). "Hamid Ansari is the new Vice-President". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 25 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013. नामालूम प्राचल |coauthor= की उपेक्षा की गयी (|author= सुझावित है) (मदद)
  5. "रशीद मसूद की राज्य सभा सदस्यता गई". बीबीसी हिन्दी. 21 अक्टूबर 2013. अभिगमन तिथि 21 अक्टूबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]