कालाशोक
कालाशोक कौन था? कालाशोक अथवा काकवर्ण प्राचीन भारत के मगध क्षेत्र में शिशुनाग वंश का दूसरा शासक था। कालाशोक (394-366 ईसा पूर्व) तक उसका कार्यकाल था। कालाशोक ने वैशाली के स्थान पर पाटलिपुत्र को पुनः अपनी राजधानी बनाया। द्वितीय बौद्ध संगीति (383 ई. पू. ) का आयोजन इसी के शासनकाल मे हुआ था। उसने लगभग 28 वर्ष तक शासन किया। महाबोधि वंश के अनुसार कालाशोक के पश्चात उसके दस पुत्रो ने लगभग 22 वर्ष शासन किया।
यह भारतीय इतिहास से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
कालाशोक के शासनकाल में वैशाली में 383 ईसा पूर्व सबाकामी की अध्यक्षता में द्वितीय बौद्ध संगीति हुई।