कार्तिक (सिंगर)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कार्तिक
पृष्ठभूमि
जन्म7 नवम्बर 1980 (1980-11-07) (आयु 43)
मूलस्थानचेन्नई, तमिलनाडु, भारत
पेशापार्श्व गायक, संगीतकार
वाद्ययंत्रस्वर, कीबोर्ड
सक्रियता वर्ष2000–वर्तमान

कार्तिक (जन्म 7 नवंबर 1980) एक भारतीय पार्श्व गायक और संगीतकार हैं। इन्होने अपने गायन करियर की शुरुआत एक पार्श्व गायक के रूप में की थी और तब से ही एक पार्श्व गायक के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने 15 भारतीय भाषाओं में 8000 से अधिक गाने गाए हैं जिसमे मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, बंगाली, मराठी और हिन्दी भाषा शामिल हैं[1]

प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

कार्तिक का जन्म चेन्नई हुआ था। वह एक कॉलेज बैंड का हिस्सा थे और नियमित रूप से आईआईटी मद्रास उत्सव सारंग में भाग लेते थे। वह ए आर रहमान के एक उत्साही प्रशंसक थे और उनका सपना रहमान से मिलने और उनके लिए गाने का था। पार्श्व गायक श्रीनिवास कार्तिक के करीबी दोस्त के चचेरे भाई थे जो अक्सर रहमान के साथ गाने गाते थें। श्रीनिवास ने कार्तिक को गायन में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कार्तिक अपने गायन पाठ को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित हुआ। श्रीनिवास ने एक साल बाद रहमान को कार्तिक के नाम की सिफारिश की, जिन्हें एक गीत के लिए एक नई आवाज़ की आवश्यकता थी। कार्तिक को पुकार में गाने का मौका मिला।[2][3]

करियर[संपादित करें]

कार्तिक ने कई लोकप्रिय संगीत निर्देशकों के लिए गाने गाए, जिनमें ए. आर. रहमान, इलैयाराजा, हमसलेखा, विद्यासागर, देवी श्री प्रसाद, हैरिस जयराज और मनी शर्मा शामिल हैं। वह कई भाषाओं में गाने गाते हैं।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Amrita Film Awards will honour Singer Karthik today with the Best Versatile SInger Award". Amrita. Chennai, India. 5 May 2012.
  2. "Success as a singer never made me complete: Karthik". The Times of India. 2017-01-14. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-05.
  3. "Karthik is on a high! - Times Of India". web.archive.org. 2012-11-03. मूल से 3 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-05.
  4. "Amrita Film Awards will honour Singer Karthik today with the Best Versatile SInger Award | 5 May, 2012" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-05.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]