अर्पिता सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अर्पिता सिंह एक भारतीय कलाकार हैं।

अर्पिता सिंह

अर्पिता सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। [1] उन्होंने स्कूल ऑफ आर्ट, दिल्ली पॉलिटेक्निक, नई दिल्ली से १९५४-१९५९ तक शिक्षा प्राप्त की। [2] उनका विवाह अपने साथी चित्रकार परमजीत सिंह से हुआ और उनकी अंजुम सिंह नामक बेटी है जोकि एक कलाकार है। वर्तमान में वह निजामुद्दीन पूर्व, नई दिल्ली में रहतीं हैं।

उनके चित्र मुख्यतः महिलाओं पर केंद्रित हैं। उनकी ज्यादातर चित्रकारी महिलाओं के सादे जीवन और दैनिक दिनचर्या को दर्शाती हैं। सिंह की चित्रकारी मुख्यतः नारी के दृष्टिकोण से भारतीय जीवनशैली को दिखाती हैं। उन्होंने अपनी कला को कई बार विश्व के विभिन्न भागों में व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से प्रदर्शित किया है। सिंह ने अपने कार्य के लिए काफी पुरस्कार अर्जित किये हैं। [3]

पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Contemporary Women Artists.
  2. Milford-Lutzker, Mary-Ann, "Intersections: Urban and Village Art in India" Art Journal Archived 2017-02-14 at the वेबैक मशीन
  3. Arpita Singh. 20th Century Museum of Contemporary Indian Art.