सामग्री पर जाएँ

२०१३ में संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार कामबंदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कामबंदी के चलते बंद किया गया एक राष्ट्रीय उद्यान

संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने १ अक्टूबर २०१३ को कामबंदी आरम्भ कर दी जिसमें एंटीडेफिशियेंसी विधेयक द्वारा "गैर-आवश्यक" समझी जाने वाली सेवाओं को निलम्बित कर दिया।[1] कामबंदी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक नियंत्रित सीनेट (उच्च सदन) और रिपब्लिकन नियंत्रित प्रतिनिधि सदन (निम्न सदन) के मध्य के राजनीतिक संघर्ष का परिणाम था।[2] इसका मुख्य केन्द्र राष्ट्रपति बराक ओबामा का हेल्थकेयर क़ानून जिसे ओबामाकेयर कहा गया है, रहा और इस राजनैतिक अड़चन की मुख्य वजह बना।[3][4] १ अक्टूबर २०१३ संघीय वित्तीय वर्ष २०१४ का पहला दिन है, जो विभिन्न रखरखाव (देखभाल) विधेयकों के लागू होने का दिन भी था।[5]

यह १९९५ और १९९६ के बाद स॰रा॰ अमरीकी सरकार की नवीनतम कामबंदी है।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. U.S. federal courts to remain open if government shuts down Archived 2013-10-01 at the वेबैक मशीन, Joseph Ax, अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2013
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2013.
  3. "बजट पर अवरोध, अमरीका में कामबंदी शुरू". बीबीसी हिन्दी. 1 अक्टूबर 2013. मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्टूबर 2013.
  4. "Congress fails to reach budget deal", हैडनाइन, 30 सितम्बर 2013, मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2013
  5. वायसमेन, जोनाथन; पीटर्स, जेरेमी ड्ब्ल्यू (1 अक्टूबर 2013). "Government Near Broad Shutdown in Budget Impasse". न्यूयॉर्क टाइम्स. मूल से 1 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्टूबर 2013.