सामग्री पर जाएँ

सामान्य ज्ञान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विश्वकोश जो सामान्य ज्ञान का भंडार है

सामान्य ज्ञान विभिन्न मनोवैज्ञानिकों द्वारा परिभाषित किया गया है, जिसके अनुसार सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्ञान जो गैर विशेषज्ञ मीडिया की एक श्रृंखला द्वारा आता है समान्य ज्ञान होता है। विभिन्न शब्दकोशों के अनुसार वो "ज्ञान जो सभी के लिए उपलब्ध है" वो सामान्य ज्ञान है।[1][2] सामान्य ज्ञान में इसलिए एक विस्तृत श्रृंखला के ज्ञान विषय शामिल होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार 18 विभिन्न क्षेत्र सामान्य ज्ञान की परिभाषा को पूर्ण करने के लिए आवश्यक हैं: विज्ञान का इतिहास, राजनीति, खेल, इतिहास, शास्त्रीय संगीत, कला, साहित्य, सामान्य विज्ञान, भूगोल, पाकशास्त्र, चिकित्सा, खोज और अन्वेषण, जीव विज्ञान, फिल्म, फैशन, वित्त और लोकप्रिय संगीत। शोधकर्ताओं ने स्वीकार किया है कि सामान्य ज्ञान के अन्य क्षेत्र भी मौजूद हो सकते हैं।

सभी परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान का प्रश्न जो पूछे जाते है |

Q1. 1893 में किसने गणपति उत्सव आरम्भ करवाया था?

उत्तर - बाल गंगाधर तिलक

व्याख्या :- बाल गंगाधर तिलक द्वारा 1893 ई में गणपति उत्सव आरम्भ करवाया गया था तथा 1895 में शिवाजी महोत्सव आरम्भ करवाया था |वेलेंटाइन शिरोल ने बाल गंगाधर तिलक को ' भारतीय अशांति का जन्मदाता ' कहा था |1882 में पत्रकारिता के कारण जेल की सजा होने वाले पहले व्यक्ति थे था दूसरे व्यक्ति एस. एन. बनर्जी थे | 'गीता रहस्य ' नामक पुस्तक की रचना बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल से की थी |


Q2. कौन - सा अनुच्छेद "धन विधेयक " को परिभाषित करता है?

उत्तर -अनुच्छेद -110

व्याख्या :- धन विधेयक को अनुच्छेद 110 के अंतर्गत रखा गया है और केवल राष्ट्रपति के सिफारिश पर ही धन विधेयक सर्वप्रथम केवल लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है, कोई भी धन विधेयक है या नहीं इसका अंतिम निर्णय लेने का अधिकार लोकसभा अध्यक्ष को है | राज्य सभा धन विधेयक को केवल 14 दिनों तक रोककर रख सकती है |


Q3. त्रि- स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का विचार किसने रखा था?

उत्तर - बलवंत राय मेहता कमेटी


व्याख्या :- त्रि -स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का शुरुआत सबसे पहले 2 अक्टुबर, 1959 ई जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर से किया था |पंचायती राज्य संस्था को संवैधानिक दर्जा 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा प्राप्त हुआ |मध्यप्रदेश ने सर्वप्रथम राज्य था जिन्होंने 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम को लागू किया था |


Q4. ब्रिटेन में व्यस्क मताधिकार को किस वर्ष लागू किया गया था?

उत्तर -1929 ई

व्याख्या :- ब्रिटेन में मतधिकार को लेकर संघर्ष की शुरुआत 1838 ई के चार्चिस्ट आंदोलन द्वारा मजदूरों के मताधिकार की माँगो हुई, 1832 में संसदीय सुधार एवं 1867 ई के संसदीय सुधार के द्वारा मतधिकार का विस्तार किया गया और सार्वभौमिक व्यस्क मतधिकार 1928 के संसदीय सुधार से मिल गई |


Q5. सुरेंदनाथ बनर्जी को किस वर्ष भारतीय सिविल सर्विसेज से हटाया गया?

उत्तर -1874

व्याख्या :- भारतीय सिविल सर्विसेज में सफल होने वाले प्रथम भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर थे जो 1864 में बने थे | सुरेन्द्र नाथ बनर्जी को घोड़सवारी नहीं आने के कारण 1874 में हटा दिया था |


Q6. साँची के स्तूप की खोज 1818 ई में किसके द्वारा की गई?

उत्तर - सर हेनरी टेलर

व्याख्या :- साँची स्तूप मध्यप्रदेश के रायसेन जिला में स्थित में अवस्थीत है और इसका निर्माण अशोक ने करवाया था |read more

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "General knowledge" (अंग्रेज़ी में). dictionary.reference.com. मूल से 19 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 25, 2011.
  2. "General knowledge – Thesaurus" (अंग्रेज़ी में). thefreedictionary.com. मूल से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 25, 2011.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]