वार्ता:रायबरेली
विषय जोड़ेंपठन सेटिंग्स
Latest comment: 6 वर्ष पहले by Diwaker sahu in topic रायबरेली का कुँआ
रायबरेली का कुँआ[संपादित करें]
रायबरेली के किले में एक बहुत बड़ा कुँआ भी है। अब तो वह आधा पट चुका है लेकिन उसका व्यास लगभग १०० फुट अभी भी है और गहराई का सिर्फ अनुमान किया जा सकता है। कुछ बुजुर्गों की जानकारी के मुताबिक इस कुएँ में सीधे समुद्र का पानी आने लगा था जिसका पता तब चला जब एक हज यात्री को अपनी खोई हुई छड़ी उस कुएँ में मिली। कुछ जानकार यह भी बताते हैं कि इस कुएँ का पानी पूरे रायबरेली में फैलने लगा था जिसके कारण कुएँ को बंद करना पड़ा। इसके लिए कुएँ में कुल ३६ मन का लोहे का तवा रखा गया और उसके बाद पाट दिया। Diwaker sahu (वार्ता) 06:50, 6 दिसम्बर 2017 (UTC)