प्रवेशद्वार:राजनीति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मुख्यश्रेणियाँ एवं विषयकार्य एवं परियोजनायें
राजनीति प्रवेशद्वार

राजनीति एक प्रक्रिया है जिसमें जनता अथवा आम कार्रवाई के लिए सहमति बनायी जाती है अथवा इसमें वृद्धि की जाती है। राजनीति को दूसरे शब्दों में समूह की निर्णय-लेने का व्यवहार है। यद्यपि यह सामान्यतः सरकारों पर लागू होता है, राजनैतिक व्यवहार निगमित, शैक्षिक, धार्मिक और अन्य संस्थानों में प्रेक्षित किया जाता है। राजनैतिक व्यवहार और शक्ति का अधिग्रहण एवं अनुप्रयोग अथवा किसी एक की इच्छा को अन्यों पर लागू करने की क्षमता का अध्ययन राजनीति विज्ञान विषय में किया जाता है। इसके विद्वानों को राजनैतिक पंडित कहा जाता है।

अधिक जानकारी…

चयनित लेख
लंदन में थेम्स नदी के किनारे स्थित, वेस्टमिंस्टर महल, ब्रिटिश संसद का सभास्थल

वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, (सामान्य वर्तनी:वेस्टमिंस्टर प्रणाली) शासन की एक लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली है, जो सैकड़ों वर्षों के काल में, संयुक्त अधिराज्य (UK) में विकसित हुई थी। इस व्यवस्था का नाम, लंदन के पैलेस ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर से आता है, जो ब्रिटिश संसद का सभास्थल है। वर्तमान समय में, विश्व के अन्य कई देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ स्थापित हैं। ब्रिटेन और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के अलावा, ऐसी व्यवस्थाओं को विशेषतः पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों के शासन-व्यवस्था में देखा जा सकता है।

वेस्टमिंस्टर प्रणाली की सरकारें, विशेष तौर पर राष्ट्रमंडल देशों में देखीं जा सकती हैं। इसकी शुरुआत, सबसे पहले कनाडा प्रान्त में हुई थी, और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सरकार को इसी प्रणाली के आधार पर स्थापित किया। आज के समय, विश्व भर में कुल ३३ देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ हैं। एक समय ऐसा भी था जब अधिकांश राष्ट्रमंडल या पूर्व-राष्ट्रमण्डल देशों में और उनकी उपराष्ट्रीय इकाइयों में वेस्टमिन्स्टर प्रणाली की सरकारें थीं। बाद में, अन्य कई देशों ने अपनी शासन प्रणाली को बदल लिया। अधिक पढ़ें…


चयनित राजनेता
निकिता कृसचेव​
निकिता कृसचेव​

निकिता सरगेयेविच ख़्रुश्चेव​ (रूसी: Никита Сергеевич Хрущёв, जन्म : १५ अप्रैल १८९४, देहांत:११ सितम्बर १९७१) शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता थे। १९५३ से १९६४ में वह सोवियत साम्यवादी पार्टी के प्रथम सचिव रहे और फिर १९५८ से १९६४ तक सोवियत संघ के प्रधान मंत्री रहे। उनके काल में भूतपूर्व सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन की कुछ नीतियाँ हटाई गई, राजनैतिक और आर्थिक मामलों कुछ खुलापन लाया गया और सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा दिया गया। उन्ही के शासनकाल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच क्यूबाई मिसाइल संकट नामक घटना भी हुई जो कुछ समीक्षकों के अनुसार शीत युद्ध का सबसे ख़तरनाक मोड़ था। साधारण नागरिकों का जीवन बेहतर बनाने के लिए उन्होने बहुत सी नीतियाँ अपनाई लेकिन वह ज़्यादातर विफल रहीं, मसलन कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए चलाया गया नई भूमि अभियान। १९६४ में उनके साम्यवादी पार्टी के साथियों ने उन्हें अध्यक्षता से हटा दिया और उनके स्थान पर लियोनिद ब्रेझ़नेव महासचिव की कुर्सी पर और अलिक्सेय कोसिगिन प्रधान मंत्री की जगह बैठे। उसके बाद उनकी कोई राजनैतिक भूमिका नहीं रही और १९७१ को उनका दिल के दौरे से देहांत हो गया। अधिक पढ़ें…


क्या आप जानते हैं?


चयनित सूक्ति
अटल बिहारी वाजपेयी
सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएँगी जाएंगी, पार्टियाँ बनेंगी बिगड़ेंगी, मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।
चयनित चित्र


वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थितयूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल भवन, जोकि अमेरिकी कांग्रेस का सभास्थल है। इस भवन को सबसे पहले सन १८०० में बनाया गया था, तथा यह अपने वर्त्तमान स्वरुप में सन १९६२ से है। अधिक…

सम्बंधित लेख व श्रेणियाँ
आप किस प्रकार सहायता कर सकते हैं
Things you can do
  • हाल में हुए परिवर्तनों की समीक्षा कर पृष्ठों के सुधर में सहायता कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:राजनीति के वार्ता पृष्ठ पर आवश्यक विषयों हेतु पृष्ठ निर्मित करने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • राजनीति व इससे सम्बंधित पृष्ठों का विस्तार कर सकते हैं।
  • पहले से निर्मित पृष्ठों पे चित्र व उद्धरण जोड़ कर उन्हें अधिक सूचनात्मक बना सकते हैं।
  • राजनीति सम्बंधित पृष्ठों में सटीक श्रेणी जोड़कर उनका बेहतर श्रेणीकरण कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:राजनीति से जुड़े विकिपरियोजना से जुड़ कर राजनीति के विषयों से जुड़े अन्य कार्यों में सहयोग कर सकते हैं
अन्य परियोजनाओं में
विकिसमाचार पर राजनीति प्रवेशद्वार     विकि-उद्धरण पर राजनीति     विकिताब पर राजनीति विषय     विकिस्रोत पर राजनीति प्रवेशद्वार     कॉमन्स पर राजनीति श्रेणियाँ     विक्षनरी पर राजनीति प्रवेशद्वार     विकि-विश्वविद्यालय पर राजनीति
समाचार उद्धरण हस्तचालित विषय चित्र परिभाषा सीखना