१८ जनवरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


<< जनवरी >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३
१४ १५ १६ १७ १८ १९ २०
२१ २२ २३ २४ २५ २६ २७
२८ २९ ३० ३१
2024

18 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 18वाँ दिन है। साल में अभी और 347 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 348)।

प्रमुख घटनाएँ[संपादित करें]

  • 336- संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
  • 1670- हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
  • 1691- ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
  • 1701- ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
  • 1778- जेम्स कुक ''हवाई द्वीपसमूह'' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ''सेंडविच आइलैंड'' रखा।
  • 1862- अमेरीका में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
  • 1866- वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
  • 1871- कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
  • 1886- हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
  • 1896- ''एक्सरे मशीन'' का पहला प्रदर्शन किया गया।
  • 1915- फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
  • 1919- ''बेंटले मोटर्स लिमिटेड'' की स्थापना हुई।
  • 1923- एलोन कॉलेज परिसर को नष्ट कर दिया गया।
  • 1930- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
  • 1945- सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
  • 1951- नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
  • 1952- मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
  • 1954- फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
  • 1959- महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
  • 1960- अमेरीका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
  • 1963- फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
  • 1968- अमेरीका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
  • 1968- तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974- इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
  • 1976- फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
  • 1986- दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
  • 1987- लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
  • 1989- चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
  • 1991- ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बन्द कर दिया गया।
  • 1995- याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
  • 1997- भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ''रेवा'' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
  • 1997- ''नफीसा जोसेफ़'' ''मिस इंडिया'' बनीं।
  • 1999- नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
  • 2001- लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
  • 2002- संयुक्त राज्य अमेरीका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी ।
  • 2002- कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
  • 2002- पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
  • 2003- लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
  • 2004- भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
  • 2005- सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
  • 2005- तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
  • 2006- संयुक्त राज्य अमेरीका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
  • 2008- जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
  • 2008- मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों को मंजूरी प्रदान की गई।
  • 2008- दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
  • 2009- द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
  • 2009- सौरभ गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
  • 2019- न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
  • 2019- क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत।
  • 2020- रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्‍वर्ण पदक जीता।

जन्म[संपादित करें]

  • 1842- महादेव गोविंद रानाडे - जज (मृ-1901)
  • 1927- सुन्दरम बालचंद्रन - वीणा वादक (मृ-1990)
  • 1952- कूज मुनिस्वामी वीरप्पन - चन्दन तस्कर (मृ-2004)
  • 1959- आचार्य देवव्रत - गुजरात के राज्यपाल
  • 1972- विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी
  • 1975- मोनिका बेदी - अभिनेत्री
  • 1985- मिनीषा लाम्बा - अभिनेत्री

निधन[संपादित करें]

बाहरी कडियाँ[संपादित करें]