हलब प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हलब
حلب‎ \ Aleppo
मानचित्र जिसमें हलब حلب‎ \ Aleppo हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : हलब
क्षेत्रफल : १८,४८२ किमी²
जनसंख्या(२००४):
 • घनत्व :
४०,४५,१६६
 २२०/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: १०
मुख्य भाषा(एँ): अरबी


हलब प्रान्त या अलेप्पो प्रान्त (अरबी: حلب‎, अंग्रेज़ी: Aleppo) सीरिया का एक प्रान्त है।[1] यह देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रान्त है और सीरिया के २३% लोग इसी एक प्रान्त में बसते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का पाँचवा सबसे बड़ा सूबा है और इसमें देश का लगभग १०% रक़बा आता है। इदलिब प्रान्त के साथ यह सीरिया का उत्तरी भाग है जो उस राष्ट्र का सबसे उपजाऊ और सबसे घनी आबादी वाला इलाक़ा है। इसलिए यहाँ पर सीरिया के अन्य भागों से अधिक पुरातत्व स्थल भी मिलते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Syria: The Bradt Travel Guide Archived 2017-10-14 at the वेबैक मशीन, Diana Darke, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 978-1-84162-162-3