हरोशियो वालपोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
The Right Honourable
The Earl of Orford
Horace Walpole, 4th Earl of Orford
Walpole by Joshua Reynolds 1756
National Portrait Gallery, collection London.

पद बहाल
1741–1754
Serving with Thomas Copleston (1741–1748)
Edward Bacon (1748–1754)
पूर्वा धिकारी Thomas Copleston
Isaac le Heup
उत्तरा धिकारी Sewallis Shirley
John Sharpe

पद बहाल
1754–1757
Serving with Thomas Howard
पूर्वा धिकारी The Lord Luxborough
Thomas Howard
उत्तरा धिकारी Thomas Howard
Charles Boone

पद बहाल
1757–1768
Serving with Sir John Turner, 3rd Baronet
पूर्वा धिकारी Sir John Turner, 3rd Baronet
Horatio Walpole (the elder)
उत्तरा धिकारी Sir John Turner, 3rd Baronet
Thomas Walpole

जन्म 24 सितम्बर 1717
London, Great Britain
मृत्यु 2 मार्च 1797(1797-03-02) (उम्र 79)
Berkeley Square, London, Great Britain
समाधि स्थल St Martin Churchyard,
Norfolk, United Kingdom
जन्म का नाम Horatio Walpole
राजनीतिक दल Whig
निवास Strawberry Hill, London
शैक्षिक सम्बद्धता Eton College
King's College, Cambridge
व्यवसाय Author, politician
Parents Robert Walpole and Catherine Shorter
हस्ताक्षर

हरोशियो वालपोल (Horatio Walpole, 4th Earl of Orford ; १७१७ - १७९७ ई.) आंग्ल राजनीतिज्ञ, कला इतिहासकार, एवं साहित्यकार थे। [1] इन्हें 'होरेस वालपोल' (Horace Walpole) भी कहा जाता है।

वालपोल का जन्म २४ सितंबर, १७१७ को लन्दन में हुआ। इनकी शिक्षा ईटल और किंग्स कालेज, केंब्रिज में हुई। यहाँ पर इनकी मित्रता भावी साहित्यकार टामस ग्रे, रिचार्ड वेस्ट, टामस स्टर्न हेनरी, सैमूर कांन के और जार्ज आगस्टस सिलविन से हुई। ये मई, १७४१ में संसद् सदस्य निर्वाचित हुए, किंतु राजनीतिक जीवन की सफलता संतोषजनक न होने से इन्होंने संसद् से अवकाश ग्रहण कर लिया। अपने पिता के प्रभाव से इन्हें सरकारी नौकरी गई, जहाँ पर इन्होंने १७४५ से १७८४ तक कार्य किया। १७४७ में इन्होंने टामस नदी के किनारे 'विला ऑव स्टेवैरी हिल' क्रय किया, और यहाँ पर एक मुद्रणालय स्थापित किया, जिसका नाम अफीसीना आरब्बटीयना रखा। इस मुद्रणालय से इनकी बहुत सी रचनाओं के प्रथम संस्करण प्रकाशित हुए। यह आजीवन गठिया के रोग से पीड़ित रहे। २ मार्च, १७९७ को अविवाहित ही इनका देहान्त हो गया।

कृतियाँ[संपादित करें]

इनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं :

कांसिल ऑव आंटरांटो (१७६४) एक प्रकार का रोमांचकारी उपन्यास है। हिस्टोरिक डाउट औन दी लाइफ ऐंड रेन ऑव किंग रिचर्ड दी थर्ड (१७६०) इनकी पहली कृति है, जिसमें अनुसंधान और ऐतिहासिक तथ्यों द्वारा राजा रिचार्ड के कुख्यात चरित्र को ठीक ठीक समझाया गया है। दी मिस्टीरियस मदर (१७६८) इनका दु:खांत उपन्यास है। एनैक्डोट्स ऑव पेंटिंग इन इंगलैंड (१७६२ से ७१ तक) आंग्ल चित्रकला की अभूतपूर्व पुस्तक है। ये अपनी दैनिकी में आंग्ल राजनीति की मुख्य घटनाएँ लिखा करते थे। उनका इनकी मृत्यु के पश्चात् संपादन हुआ। ये पत्रों के कुशल लेखक थे। इनकी गणना आंग्ल भाषा के स्वतंत्र पत्रलेखकों में होती है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Langford, Paul (May 2011). Walpole, Horatio, fourth earl of Orford (1717–1797). Oxford Dictionary of National Biography. Oxford University Press online edn. अभिगमन तिथि 8 August 2011.