हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय
Humboldt-Universität zu Berlin
लातिन: Alma Universitas Humboldtiana Berolinensis
पुराना: Universitas Friderica Gulielma Berolinensis
ध्येय
प्रकारसार्वजनिक विश्वविद्यालय
स्थापित१८१०
अध्यक्षयान-हेंड्रिक ओल्बर्ट्ज़
प्रशासनिक कर्मचारी
५,७७१ (२०११)[1]
छात्र३०,०६१ (२०११-१२)[1]
स्थानबर्लिन, जर्मनी
परिसरशहरी
जालस्थलwww.hu-berlin.de/standardseite-en
जान्कारी २०११ के अनुसार 

हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: Humboldt University of Berlin, जर्मन: Humboldt-Universität zu Berlin) बर्लिन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १८१० में प्रुशियाई शिक्षा-सुधारक और भाषावैज्ञानिक विल्हेल्म फ़ॉन​ हम्बोल्ट (Wilhelm von Humboldt) ने 'बर्लिन विश्वविद्यालय' के नाम से की थी। इसके तौर-तरीक़े अन्य यूरोपीय और पश्चिमी विश्वविद्यालयों के लिए बहुत प्रभावशाली रहे।

१८२८ में यह 'फ़्रेडेरिक विलियम विश्वविद्यालय' के नाम से जाना जाता था हालांकि बर्लिन के 'उन्टर डेन लिन्डेन​' (unter den Linden, अर्थ: लिंडन के पेड़ों की छाँव में) नामक इलाक़े में होने की वजह से इसे अनौपचारिक रूप से 'उन्टर डेन लिन्डेन​ विश्वविद्यालय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा। १९४९ में अपने संस्थापक विल्हेल्म और उनके भाई आलेक्सान्डर फ़ॉन​ हम्बोल्ट के सम्मान में इसका नाम बदलकर 'हम्बोल्ट विश्वविद्यालय' कर दिया गया। २०१२ में इसे जर्मन राष्ट्रीय सरकार से जर्मनी के ग्यारह सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में से एक होने का सम्मान प्राप्त हुआ।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Daten und Zahlen zur Humboldt Universität". Humboldt-Universität zu Berlin (जर्मन में). मूल से 28 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-12-14.