स्पिरिडिन लुई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्पिरिडिन लुई
व्यक्तिगत जानकारी
उपनाम स्पिरोस
राष्ट्रीयता यूनानी
जन्म मारुषि, ग्रीस
मृत्यु मार्च 26, 1940(1940-03-26) (उम्र 67)
खेल
देश ग्रीक
खेल एथलेटिक्स
प्रतिस्पर्धा मैराथन
कैरियर की शुरुआत 1896
उपलब्धियाँ एवं खिताब
ओलम्पिक फाइनल 1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक: स्वर्ण पदक – मैराथन

स्पिरिडिन लुई (यूनानी : Σπυρίδων Λούης) (जन्म: जनवरी 12, 1873 - मार्च 26, 1940) ग्रीक जल-वाहक थे, जिन्होंने 1896 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में आधुनिक ओलम्पिक मैराथन जीती थी और उसके पश्चात ग्रीक के राष्ट्रीय नायक बन गए थे। लुई का जन्म एक गरीब किसान परिवार में मारुषि नगर में हुआ था, जो अब एथेंस के उत्तर में एक उपनगर है। लुई के पिता एथेंस में खनिज जल बेचते थे, जब केन्द्रीय जल आपूर्ति प्रणाली का अभाव था और लुई अपने पिता की पानी के परिवहन में मदद करते थे।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Spiridon Louis' grandson talks about his grandfather". takethemagicstep.com. मूल से 9 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 7, 2012.