सुमेधा जयसेना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुमेधा गुणावती जयसेना श्रीलंका की राजनीतिज्ञ, श्रीलंका की संसद की सदस्य और सरकार की कैबिनेट मंत्री हैं। डॉ. सुमेधा जी. जयसेना 62 वर्ष की आयु मे श्रीलंका के संसदीय मामलों की मंत्री बन गई थी। सुमेधा जी.जयसेना, ने अपने राजनीतिक करियर के लगातार 25 वर्षों में विभिन्न कैबिनेट मंत्री पद संभाले हैं। वह वर्षों से अपनी संविधान सभा 'मोनारागला' के लिए सेवा कर रही हैं। उन्होंने सामाजिक सेवाओं के मंत्री के रूप में श्रीलंका में विनाशकारी 2004 की सुनामी के बाद पुनर्वास/पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में व्यापक योगदान दिया।

राजनीतिक व्यवसाय[संपादित करें]

  • 1989-1994 संसद मोनारागला जिले की सदस्य
  • 1994-1999 बौद्ध मामलों की उप मंत्री
  • 1999-2005 सामाजिक सेवा मंत्री
  • 2005-2010 महिला मामलों/अधिकारिता मंत्री
  • 2010-वर्तमान संसदीय मामलों की मंत्री

संदर्भ[संपादित करें]

  • "SUMEDHA G. JAYASENA". Directory of Members.*