सतून प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सतून
สตูล
Satun
को लिपे तट
मानचित्र जिसमें सतून สตูล Satun हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : सतून
क्षेत्रफल : २,४७९ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
३,१२,६७३
 १३०/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): थाई, मलय


सतून थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के क्रा थलसंधि भाग में स्थित है। पश्चिम में यह अंडमान सागर से तटवर्ती है और इसकी दक्षिणीपूर्व सीमा मलेशिया के पेरलिस राज्य से लगी हुई है।[1]

लोग[संपादित करें]

सतून थाईलैण्ड के चार प्रान्तों में से एक है जिनमें मुस्लिम समुदाय की बहुसंख्या है। यहाँ लगभग ६८% लोग मुस्लिम और ३२% बौद्ध धर्मी हैं। मुस्लिम अधिकतर मलय जाति के वंशज हैं हालाँकि जनगणना में केवल १०% ने स्वयं को मलय बताया था। स्थानीय मलय उपभाषा पत्तानी मलय से भिन्न और केदाह की मलय से मिलती-जुलती है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]