सकोन नखोन प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सकोन नखोन
สกลนคร
Sakon Nakhon
सकोन नखोन नगर-द्वार
मानचित्र जिसमें सकोन नखोन สกลนคร Sakon Nakhon हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : सकोन नखोन
क्षेत्रफल : ९,६०५.८ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
११,३८,६०९
 ११९/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या: १८
मुख्य भाषा(एँ): थाई


सकोन नखोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है।[1] इसकी दक्षिणी सीमा पर फू फान पहाड़ियाँ स्थित हैं।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

"सकोन" शब्द संस्कृत भाषा के "सकल" (अर्थात: सम्पूर्ण) शब्द का थाई भाषा रूप है, जबकि "नखोन" संस्कृत के "नगर" शब्द का रूप है। "सकोन नखोन" का अर्थ "सकल नगर" यानि "नगरों में नगर" है। खोरात पठार का क्षेत्र कम्बोडिया की ख्मेर संस्कृति से प्रभावित है और सकोन नखोन का ख्मेर भाषा रूप "सकोर नकोर" है (यह भी संस्कृत जड़े रखता है)।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Moon Living Abroad in Thailand[मृत कड़ियाँ]," Suzanne Nam, Avalon Travel, 2010, ISBN 9781598806953
  2. "The heritage of Thai sculpture," Jean Boisselier and Jean Michel Beurdeley, Pg 268, Weatherhill (Publisher), 1975, ISBN 9780834801097