विश्व धरोहर दिवस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस, (World Heritage Day) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल[1] को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा सके। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के हेतु प्रतिबद्ध है। यह संधि सन् 1972 में लागू की गई। प्रारंभ में मुख्यतः तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया। पहले वह धरोहर स्थल जो प्राकृतिक रूप से संबद्ध हो अर्थात प्राकृतिक धरोहर स्थल, दूसरे सांस्कृतिक धरोहर स्थल और तीसरे मिश्रित धरोहर स्थल। वर्ष 1982 में इकोमार्क नामक संस्था ने ट्यूनिशिया में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस का आयोजन किया तथा उस सम्मेलन में यह बात भी उठी कि विश्व भर में किसी प्रकार के दिवस का आयोजन किया जाना चाहिए। यूनेस्को के महासम्मेलन में इसके अनुमोदन के पश्चात 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषणा की गई। पूर्व में 18 अप्रैल को विश्व स्मारक तथा पुरातत्व स्थल दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा थी।

खजुराहो स्थित लक्ष्मण मंदिर विश्व धरोहर में संरक्षित है

सदस्य राष्ट्र[संपादित करें]

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के सदस्य

सदस्य राष्ट्र सत्र
 अंगोला 2015-2019
 अज़रबैजान 2015-2019
 बुर्किना फासो 2015-2019
 क्रोएशिया 2013-2017
 क्यूबा 2015-2019
 फ़िनलैंड 2013-2017
 इंडोनेशिया 2015-2019
 जमैका 2013-2017
 कजाखस्तान 2013-2017
 कुवैत 2015-2019
 लेबनान 2013-2017
 पेरू 2013-2017
 फिलीपींस 2013-2017
 पोलैंड 2013-2017
 पुर्तगाल 2013-2017
 कोरिया गणराज्य 2013-2017
 ट्यूनीशिया 2015-2019
 तुर्की 2013-2017
 तंजानिया 2015-2019
 वियतनाम 2013-2017
 जिम्बाब्वे 2015-2019
कुल 21

विश्व धरोहर समिति की बैठक[संपादित करें]

विश्व धरोहर समिति[2] एक वर्ष में एक बार बैठक आयोजित होती है ताकि मौजूदा विश्व धरोहर स्थलों के प्रबंधन पर चर्चा की जा सके और देशों से नामांकन स्वीकार कर लिया जा सके।

सत्र  साल तारीख मेजबान शहर
1 1977 27 जून -1 जुलाई फ़्रांस पेरिस
2 1978 5 सितंबर-8 सितंबर संयुक्त राज्य अमेरिका वाशिंगटन डी सी
3 1979 22 अक्टूबर -26 अक्टूबर मिस्र काहिरा और लक्सर
4 1980 1 सितंबर -5 सितंबर फ़्रांस पेरिस
5 1981 26 अक्टूबर -30 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया सिडनी
6 1982 13 दिसंबर-17 दिसंबर फ़्रांस पेरिस
7 1983 5 दिसंबर-9 दिसंबर इटली फ्लोरेंस
8 1984 29 अक्टूबर -2 नवंबर अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स
9 1985 2 दिसम्बर -6 दिसंबर फ़्रांस पेरिस
10 1986 24 नवंबर -28 नवंबर फ़्रांस पेरिस
1 1 1987 7 दिसम्बर -11 दिसम्बर फ़्रांस पेरिस
12 1988 5 दिसंबर-9 दिसंबर ब्राजील ब्रासीलिया
13 1989 11 दिसम्बर-15 दिसंबर फ़्रांस पेरिस
14 1990 7 दिसम्बर -12 दिसम्बर कनाडा Banff
15 1991 9 दिसंबर-13 दिसम्बर ट्यूनीशिया कार्थेज
16 1992 7 दिसम्बर -14 दिसम्बर संयुक्त राज्य अमेरिका सांता फे
17 1993 6 दिसम्बर -11 दिसम्बर कोलंबिया कार्टाजेना
18 1994 12 दिसम्बर 17 दिसम्बर थाईलैंड फुकेत
19 1995 4 दिसंबर-9 दिसंबर जर्मनी बर्लिन
20 1996 2 दिसम्बर -7 दिसम्बर मेक्सिको मेरिडा
21 1997 1 दिसंबर से 6 दिसम्बर इटली नेपल्स
22 1998 30 नवंबर -5 दिसंबर जापान क्योटो
23 1999 29 नवंबर -4 दिसंबर मोरक्को माराकेच
24 2000 27 नवंबर -2 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया केर्न्स
25 2001 11 दिसम्बर 16 दिसम्बर फ़िनलैंड हेलसिंकी
26 2002 24 जून -29 जून हंगरी बुडापेस्ट
27 2003 30 जून -5 जुलाई फ़्रांस पेरिस
28 2004 28 जून -7 जुलाई चीन सूज़ौ
29 2005 10 जुलाई-17 जुलाई दक्षिण अफ्रीका डरबन
30 2006 8 जुलाई -16 जुलाई लिथुआनिया विनियस
31 2007 23 जून -1 जुलाई न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च
32 2008 2 जुलाई -10 जुलाई कनाडा क्यूबेक सिटी
33 2009 22 जून -30 जून स्पेन सेविल
34 2010 25 जुलाई-3 अगस्त ब्राजील ब्रासीलिया
35 2011 19 जून से 29 जून फ़्रांस पेरिस
36 2012 25 जून -5 जुलाई रूस सेंट पीटर्सबर्ग
37 2013 17 जून -27 जून कंबोडिया नोम पेन्ह
38 2014 15 जून -25 जून कतर दोहा
39 2015 28 जून-जुलाई जुलाई जर्मनी बॉन
40 2016 10 जुलाई -20 जुलाई तुर्की इस्तांबुल
41 2017 10 जुलाई-17 जुलाई पोलैंड क्राको

इन्हें भी देखें[संपादित करें]


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस,यूनेस्को". मूल से 4 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अप्रैल 2017.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अप्रैल 2017.