हाइती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Republic of Haiti
हाइती गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "L'Union Fait La Force" (फ्रांसीसी)
"एकता से शक्ति" Republic of Haiti
राष्ट्रगान: ला डेस्सलिनिएन्ने फ्रांसीसी
हाइती
संगीत का नमूना
noicon
अवस्थिति: हाइती गणराज्य
अवस्थिति: हाइती गणराज्य
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
पोर्ट-अउ-प्रिंस
18°32′N 72°20′W / 18.533°N 72.333°W / 18.533; -72.333
राजभाषा(एँ) फ्रांसीसी, हैतियन क्रेओले
मानवजातीय वर्ग Black 95%;
mulatto and white 5%
निवासी हैतियन
सरकार शासकीय साम्राज्य
 -  राजा -
स्थापना
 -  सेंट डोमिन्गें के रूप में 1256 1697 
 -  फ्रांस से स्वतंत्रता 35 ईस्वी 1 जनवरी 1804 
क्षेत्रफल
 -  कुल 27,751 km2 (140 वां)
 -  जल (%) 0.7
जनसंख्या
 -  2009 जनगणना 10,033,000 (82वाँ)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $11.562 अरब (-)
 -  प्रति व्यक्ति $1,318 (-)
मानव विकास सूचकांक (2013)Steady 0.471[1]
निम्न · 168वाँ
मुद्रा गौरदे (HTG)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰-5)
यातायात चालन दिशा right
दूरभाष कूट 509
इंटरनेट टीएलडी .ht

बदलाव की आवश्यकता है-


हाइती या हेटी (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎; हैतियन क्रियोल: 'अयेति'), आधिकारिक तौर पर 'हाइती साम्राज्य ' केरिबियन साम्राज्य है।[2] यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हाइती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है।

हाइती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।[2] हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हाइती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।

परिचय[संपादित करें]

हाइती वेस्टइंडीज के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी एक तृतीयांश भाग में विस्तृत गणतंत्र है। इसके उत्तर में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में विंडवर्ड पैसेज, दक्षिण में कैरेबीयन सागर और पूर्व में डोमिनिकन गणतंत्र स्थित हैं। लगभग ९०% निवासी निग्रो हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी पोर्टो प्रिंस (Port-au-Prince) है। केप हाइटीन दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है।

तटरेखाएँ कटी फटी हैं। इस देश के श्भाग में पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। इनकी सर्वाधिक ऊँचाई २,४२४ मी है। कई छोटी छोटी नदियों इस भूभाग में बहती हैं जिनमें आर्ती बोनाइत एवं एल इस्तरे महत्वपूर्ण हैं। इतांग सामत्रे और इतांग डि मिरागोआने उल्लेखनीय झीलें हैं। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय, है तथा तापमान २१ डिग्री सेल्सियस से ३५ डिग्री सेल्सियस से के बीच रहता है। निचले मैदानों में पर्वतीय ढालों पर वर्षा अधिक, औसत ४५ इंच, होती है। वनों से चीड़, महोगनी, सीडार, रोजवुड, एवं कुछ अन्य लकड़ियों की प्राप्ति होती है।

केवल तृतीयांश भूभाग ही कृषि योग्य है। अधिकांश लोग कृषि पर ही आधारित हैं। काफी, सीसल, केला, कपास, चावल, ईख, गन्ना, कोकोआ एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपज हैं। खनिज सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा पाया जाता है। लेकिन बाक्साइट, ताँबा, लिगनाइट और मैंगनीज ही निकाले जाते हैं। सूती वस्त्र, साबुन, सीमेंट, दवा, चीनी, वार्निश, एवं रंग तथा प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण होता है। पर्यटन उद्योग भी विकसित है। प्रति व्यक्ति आय लैटिन अमरीकी देशों की तुलना में कम है। भूमिसुधार, सिंचाई, जलविद्युत् तथा स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ प्रगति हुई है।

गमनागमन[संपादित करें]

हाइती न्यूयार्क, फ्लोरिडा, पनामा तथा यूरोप एवं सुदूर पूर्व के देशों से स्टीमर सेवाओं द्वारा संबंद्ध है। कुछ सड़कों की लंबाई ३००० किमी है। रेलमार्ग पोर्टो बिंस से वेरहीज तक गया है। कृषि उपज को समीपवर्ती बाजार में स्त्रियों के सर पर लादकर या बरो (Burro) द्वारा पहुँचाया जाता है। यहाँ से संयुक्त राज्य अमरीका, जमैका, डोमिनिकन गणतंत्र एवं पोर्टोरीक को वायुसेवाएँ हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुओं में काफी, सीसल, चीनी, बाक्साइट एवं ताँबा है। हस्तशिल्प की वस्तुएँ एवं सुगंधित तेल कम महत्व के नहीं हैं। सूती वस्त्र भोज्य पदार्थ, यंत्र मोटर गाड़ियाँ एवं खनिजश् तेल मुख्य आयात हैं।

सेंट लुइस डी बंधुओं का ग्रंथागार, बिब्लियोथेक नेशनेल, राष्ट्रीय एवं फिशर संग्रहालय तथा राष्ट्रीय ग्रंथागार दर्शनीय हैं।

चित्रावली[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.
  2. हाइती Archived 2011-10-10 at the वेबैक मशीन। यात्रा सलाह.कॉम

इन्हें भी देखें[संपादित करें]