सप्त पुरियां

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इस संदूक को: देखें  संवाद  संपादन

हिन्दू धर्म
श्रेणी

Om
इतिहास · देवता
सम्प्रदाय · पूजा ·
आस्थादर्शन
पुनर्जन्म · मोक्ष
कर्म · माया
दर्शन · धर्म
वेदान्त ·योग
शाकाहार शाकम्भरी  · आयुर्वेद
युग · संस्कार
भक्ति {{हिन्दू दर्शन}}
ग्रन्थशास्त्र
वेदसंहिता · वेदांग
ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक
उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता
रामायण · महाभारत
सूत्र · पुराण
विश्व में हिन्दू धर्म
गुरु · मन्दिर देवस्थान
यज्ञ · मन्त्र
हिन्दू पौराणिक कथाएँ  · हिन्दू पर्व
विग्रह
प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म

हिन्दू मापन प्रणाली

पुराणानुसार ये सात नगर या तीर्थ जो मोक्षदायक कहे गये हैं। [1] वे हैं:-

  1. अयोध्या,
  2. मथुरा,
  3. माया (हरिद्वार),
  4. काशी, (वाराणसी)
  5. कांची,(कांचीपुरम, तमिलनाडु)
  6. अवंतिका (उज्जयिनी) और
  7. द्वारिकाधाम(गुजरात)

धर्मानुसार[संपादित करें]

हिन्दू धर्म के अनुसार, अयोध्यदि सातों पुरियाँ काशी में वर्त्तमान है, ऐसा पुराणों का वचन है और इसी आधार पर काशी में जिन-जिन स्थानों में उनकी संस्थिति है, वहाँ उनपुरियों की यात्रा होती है। यह यात्रा नित्य करने का विधान है, परन्तु, इस यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें किस ॠतु में किस पुरी की यात्रा करना चाहिए, इसका भी निर्देश है। ब्रहम्वैवर्त्तपुराण३० के अनुसार शंखोद्वार (शखूधार) के पास द्वारका है। यहाँ की याक्त्रा वर्षा में, बिन्दुमाधव के पास विष्णुकांची है, वहाँ की यात्रा शरद ॠतु में, सोमेश्वर के वायव्यकोण में रामकुण्ड पर अयोध्या है जहाँ रामेश्वर नाम का शिवलिंग है। वहाँ की यात्रा ग्रीष्म ॠतु में, असीसंगम पर गंगाद्वार, अर्थात हरिद्वार है, जहाँ की यात्रा शिशिर ॠतु में, वृद्धकाल से कृत्तिवासेश्वर तक उज्जयिनी अथवा अवन्तिका है, जहाँ की यात्रा हेमन्त ॠतु में, उत्तरार्क (बकरियाकुण्ड) से उत्तर वरणा नदी तक मथुरा है, जहाँ की यात्रा वसन्तॠतु में होती है। काशी और शिवकांची तो काशी में व्याप्त ही है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. अयोध्या मथुरा माया काशी काञ्ची अवन्तिका ।
    पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायिकाः॥
    अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, काञ्चीपुरम, अवन्तिका (उज्जैन), द्वारिकापुरी, ये सात मोक्षदायी (पुरियाँ) हैं।)