शीला रमानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुरग् में शीला रमानी। शीला रमानी (२ मार्च १९३२[1] – १५ जुलाई २०१५), जिनको शीला केवलरमानी के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री थी। उनको हिन्दी फ़िल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनन्द को जाता है। वो टैक्सी ड्राइवर, नौकरी फ़िल्म में अपनी भूमिका से प्रसिद्ध हुयीं। उनका जन्म सिन्ध हुआ और उस प्रान्त से हिन्दी सिनेमा में आने वाली कुछ गिने-चुने कलाकारों में से एक थीं।

शीला रमानी
चित्र:Surang 1953.jpg
सुरग् में शीला रमानी।

जीवनी[संपादित करें]

उनको ५० के दशक की शुरुआत में मिस शिमला का ख़िताब मिला। उनको ज़्यादातर ऊँचे घरानों की नई पीढ़ी की लड़की के ही रोल मिला करते थे। अपने मामा (शेख़ लतीफ़) के कहने पर उन्होंने १९५६ में एक पाकिस्तानी फ़िल्म अनोखी में प्रमुख किरदार अदा किया। बाद में उनको फ़िल्में मिलना बन्द हो गयीं और उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फ़िल्मों, जैसे जंगल किंग (१९५९) और द रिटर्न ऑफ़ सुपरमैन (१९६०), में भी छोटी भूमिकाएँ निभाईं।
बाद में उन्होंने महू के रहने वाले एक पारसी जाल कावस्जी से विवाह रचाया और मुंबई, न्यूयॉर्क, कोलम्बो तथा ऑस्ट्रेलिया में रहीं।

१५ जुलाई २०१५ को महू में निधन हो गया।[2]

फ़िल्मी सफ़र[संपादित करें]

१९५० के दशक में उनको कुछ रोचक फ़िल्में मिलीं। १९६० में बनी पहली सिन्धी फ़िलम अबना में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और इस फ़िल्म में उनकी छोटी बहन का रोल साधना ने निभाया था। जब साधना उनके पास उनका ऑटोग्राफ़ माँगने गईं तो शीला ने कहा कि तुम मेरा ऑटोग्राफ़ क्या माँग रही हो एक दिन ऐसा आयेगा जब मैं तुम्हारा ऑटोग्राफ़ माँगूंगी। उनकी बात सच साबित हुयी।[3]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "50 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री शीला रमानी का निधन". नईदुनिया. १७ जुलाई २०१५. मूल से 18 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2015.
  2. "60 साल पहले किया था LUX का ऐड, अब गुमनामी में हुआ अंतिम संस्कार". दैनिक भास्कर. १६ जुलाई २०१५. मूल से 19 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जुलाई 2015.
  3. "Sheila Ramani". मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०७ नवम्बर २०१४. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)